फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The story of the first meeting of Ram and Sita captivated the mind.

Chandauli News: राम-सीता के प्रथम मिलन की लीला ने मोहा मन

Wed, 28 Oct 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The story of the first meeting of Ram and Sita captivated the mind.
सैयदराजा में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत:-जागरूक पाठक
सैयदराजा। आदर्श नगर पंचायत सैयदराजा के शिवानगर में आयोजित रामलीला के चौथे दिन सोमवार को नगर दर्शन, मीना बाजार और फुलवारी लीला का मंचन किया गया। राम-सीता के प्रथम मिलन के दृश्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

रामलीला की शुरुआत अहिल्या उद्धार के बाद राजा जनक से सीता स्वयंवर का निमंत्रण मिलने के प्रसंग से हुई। गुरु विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण जनकपुर पहुंचे, जहां राजा जनक ने उनका स्वागत किया। गुरु की आज्ञा लेकर दोनों भाई नगर दर्शन के लिए निकले। उनके स्वरूप को देखकर मिथिलावासी भावविभोर हो उठे। इसके बाद मीना बाजार प्रसंग का मंचन किया गया।
विज्ञापन

अगले दृश्य में फुलवारी लीला दिखाई गई। माता सीता अपनी सखियों के साथ मां गौरी की पूजा के लिए पुष्प वाटिका पहुंचती हैं। इसी दौरान लताओं की ओट से राम और सीता एक-दूसरे को देखते हैं। प्रथम दर्शन में ही दोनों सुध-बुध खो बैठते हैं। सीता मन ही मन मां गौरी से श्रीराम को पति के रूप में पाने का वरदान मांगती हैं। रामचरितमानस की चौपाइयों, भजनों और नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय श्री काशी विश्वनाथ रामलीला मंडल, लोहता (काशी) के कलाकारों ने प्रसंगों का मंचन किया। इस अवसर पर रविंद्र जायसवाल, पूर्व चेयरमैन मदन कुशवाहा, सभासद संतोष जायसवाल, शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष मंगला सिंह, पन्नालाल केशरी, सुशील कुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह भोले, मोहन मद्धेशिया और अंकित जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed