फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The sticks went in the dispute of hitting the bike

बाइक टकराने के विवाद में चले लाठी डंडे

Tue, 10 Aug 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
The sticks went in the dispute of hitting the bike
पड़ाव। क्षेत्र के रतनपुर डोमरी गांव के पास सोमवार की रात नौ बजे के करीब सड़क के किनारे खड़े युवक से बाइक टकराने की घटना के बाद दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें प्रधानपति सहित चार लोग घायल हुए। सोशन मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। साथ ही एक पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस नामजद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नींबूपुर गांव निवासी महेंद्र पटेल (22) अपने भाई जितेंद्र, विजेंद्र पटेल सहित चार लोगों के साथ बाइक से डोमरी दवा लेने गए थे। रात को नौ बजे के करीब घर लौटने के दौरान चौरहट गांव के पास उसकी बाइक गांव निवासी राहुल नामक युवक की बाइक से टकरा गई। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर राहुल ने गांव से कुछ लोगों को बुला लिया और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दिल हो गई। इस घटना में महेंद्र पटेल घायल हुए साथ ही उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई। बीच बचाव करने पहुंचे प्रधानपति डब्बू पटेल भी चोटिल हुए। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने महेंद्र से तहरीर लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज की। इसमें नामजद राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed