{"_id":"6611a642fc5425116207e346","slug":"the-sons-voice-said-papa-has-been-caught-by-the-cbi-chandauli-news-c-189-1-svns1012-112927-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बेटे की आवाज में कहा,पापा सीबीआई ने पकड़ लिया है,और ठग लिए 75 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बेटे की आवाज में कहा,पापा सीबीआई ने पकड़ लिया है,और ठग लिए 75 हजार रुपये
विज्ञापन
चंदौली। साइबर फ्रॉड से बचने के लिए लिए पुलिस की तरफ से किये तमाम इंतजाम नाकाम साबित हो रहे है।एआई तकनीक का इस्तेमाल कर साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने में कामयाब हो जा रहे है। ऐसा ही मामला शुक्रवार की सुबह ही चहनियां क्षेत्र में सामने आया है।जहां खुद को सीबीआई का अधिकारी बताते हुए 75 हजार रुपये ठग लिया। फिलहाल साइबर थाना मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
बलुआ थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी ओमप्रकाश यादव के मोबाइल पर एक फोन आया। जिसमें साइबर ठग ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताते हुए कहा कि तुम्हारे बेटे को गिरफ्तार किया गया है, और उसको जेल भेजने की कार्यवाई की जा रही है। ये सुनते ही ओमप्रकाश के पैरों तले जमीन खिसक गई। खुद को संभालते हुए कहा कि एक बार मेरे बेटे से बात कराओ। इसके बाद उनके बेटे की आवाज में भी बोला पापा मुझे बचा लो। इसके बाद फोन हटा दिया,और बोला तुम्हारे बेटे को कोई नही बचा सकता, अब बेटे को जेल जाना तय है। साइबर ठग ने ब्लैकमेल करते हुए करीब चार घंटे तक ओमप्रकाश को फोन कट करने नही दिया, और उनसे ऊंचे रकम की डिमांड करने लगा। कहा कि तुम्हारे मोबाइल पर एक नंबर भेजा जा रहा है। इस नंबर में 50 हजार रुपये भेज दो, तुम्हारे बेटे को छोड़ दिया जाएगा। जिसके बाद घबराए ओमप्रकाश ने उस मोबाइल नंबर पर तत्काल 50 हजार भेज दिया,लेकिन बावजूद इसके छोड़ने की बात नहीं सुनी। वो लगातार ब्लैक मेल करता रहा।25 हजार की और मांग करने लगा। मिन्नत करने के बाद भी नहीं माना। बाद में ओमप्रकाश ने 25 हजार और भेज दिए। उसके बाद उन लोगो का फोन कट गया. जिसके बाद तत्काल अपने बेटे को फोन लगाया और बात किया तो उसका बेटा घर में मौजूद मिला। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम कार्यालय पहुचा और लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
इस संबंध में साइबर सेल प्रभारी पवन ने फोन पर बताया कि खुद को सीबीआई अफसर बताते हुए 75 हजार रुपये का फ्रॉड किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।