फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The son-in-law who came to his in-laws' house died suddenly.

Chandauli News: ससुराल आये दामाद की अबूझ हाल में मौत

Fri, 24 Mar 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The son-in-law who came to his in-laws' house died suddenly.
इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के कौड़िहार ग्राम स्थित ससुराल में पत्नी की विदाई कराने आए दामाद नंदू बनवासी (25) की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद बृहस्पतिवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस शव को कोतवाली ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र के सुकृत ग्राम निवासी नंदू वनवासी पांच दिन पूर्व अपने ससुराल मराछू वनवासी के घर आया था। बुधवार की शाम नंदू ससुराल से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित लतीफशाह बांध के समीप बड़ी नहर के पास अचेतावस्था में पड़ा मिला। जिसपर लोगों ने इसकी सूचना उसके ससुराल वालों को दी। मौके पर पहुंचे ससुराल वाले नंदू को इलाज के लिए चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाने के दौरान नंदू की रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को घर ले आये। पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed