{"_id":"203c9fb8efe63ad59627615e7ada2a2b","slug":"the-second-day-trains-went-to-without-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी बिन पानी गईं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी बिन पानी गईं ट्रेनें
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Fri, 20 Feb 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय स्टेशन पर ट्रेनों में पानी भरने वाले संविदा पर तैनात वाटरमैन
विज्ञापन
ठेकेदार द्वारा मानदेय न दिये जाने पर दूसरे दिन भी गुरुवार को हड़ताल पर
रहे।
इस दौरान मुगलसराय मंडल रेलवे कार्यालय पर धरना दिया। लगभग दो घंटे तक चले धरने के बाद वाटरमैनों के प्रतिनिधि मंडल ने कार्यालय के डिस्पैच डिपार्टमेंट में जाकर डीआरएम के नाम पत्रक दिया।
हड़ताल के कारण ट्रेनों में पानी नहीं भरा जा सका। स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें बिना पानी भरे ही रवाना हुईं। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि यंग बंगाल कोआपरेटिव लेबर कांट्रैक्ट सोसाइटी लिमिटेड को मुगलसराय रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली गाड़ियों में पानी भरने का ठेका दिया गया है।
जिसके द्वारा मानदेय पर कर्मचारियों को रखकर ट्रेनों में पानी भरवाने का कार्य कराया जाता है। संस्था के मातहत कार्य करने वाले कर्मचारी गत 45 दिनों से मानदेय न मिलने से बुधवार की दोपहर से हड़ताल पर हैैं।
गुरुवार को कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन भी वाटरमैनों ने ट्रेनों में पानी नहीं भरा। धरने के दौरान कर्मियों ने कहा कि जब तक उन्हें मानदेय नहीं मिल जाता, तब तक वे काम नहीं करेंगे। साथ ही आंदोलन को और तेज करेंगे।
इस दौरान मदन कुमार, गौरव, विजय पासवान, किशन, छोटे लाल, शिवपूजन यादव, राजेन्द्र मनीष, प्रमोद आदि मौजूद रहे। इस संबंध में डीआरएम के पीआरओ बी राम ने बताया कि रेलवे के अफसरों को ठेकेदार और उसके कर्मियों के बीच विवाद की जानकारी है। इसे हल करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रेनों में पानी न होने की शिकायत पर रेलकर्मियों से पानी भरवाया जा रहा है।