फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The sacrifices in the way of Allah

अल्लाह की राह में दी कुर्बानी

Sat, 26 Sep 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 26 Sep 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
The sacrifices in the way of Allah
नगर में ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व नगर सहित जनपद में परंपरागत तरीके से मनाया गया।
विज्ञापन


 सुबह ईदगाहों में पूरी अकीदत के साथ लोगों ने नमाज पढ़ी और इसके बाद घरों में खुदा की राह में जानवरों की कुर्बानी दी गई। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

 इस अवसर पर ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास नमाज के वक्त सुरक्षा के चुस्त दुरुस्त इंतजाम रहे। नगर पालिका की ओर से मसजिदों के आसपास साफ सफाई के बाद चूने का छिड़काव किया गया था।

 विभिन्न नमाज स्थलों पर मेेला जैसा माहौल रहा। घरों में तरह तरह के पकवान बनाए गए थे। जिसे अतिथियों के साथ घरवालों ने भी ग्रहण किया।


कुर्बानी पर्व की तैयारियां वैसे तो पहले से ही शुरू हो गई थी। कुर्बानी के लिए बकरे खरीदे गए और बच्चों के  लिए नए कपड़े सिलवाए गए। शुक्रवार की सुबह से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में चहल पहल तेज हो गई।

 सुबह स्नान के बाद नए कपड़े पहन कर सभी ईदगाह पहुंचे। नगर के शाहकुटी ईदगाह, मस्जिद, मीनारा मस्जिद, जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद, इस्लामपुर, अलीनगर मस्जिद, प्लांट डिपो पर पूरी अकीदत के साथ नमाज अता की गई। नमाज स्थलों पर पूर्व में ही साफ सफाई करायी गई थी और सुबह चूने का छिड़काव किया गया।

 शाहकुटी ईदगाह के पास मेला भी लगा। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाइयां दी। यहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे।


एसडीएम सदर गिरीश कुमार, सीओ सदर प्रमोद यादव आदि भी पहुंचे। इसी तरह जीटी रोड पर जामा मस्जिद के पास नमाजियों की संख्या अधिक होने की वजह से लोगों ने सड़क पर नमाज अदा की।

 इस दौरान जीटी रोड पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। पर्व को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह रहा। शाहकुटी ईदगाह के पास मेला लगा, यहां झूले, चाट पकौड़े आदि की बिक्री हुई। इसी तरह मीनारा मस्जिद के बाद तंदूरी रोटी की जमकर बिक्री हुई।

नमाज अदा करने के बाद घरों में पहुंच कर लोगों ने खुदा की इबादत करते हुए जानवरों की कुर्बानी दी। इसके बाद सभी ने पकवान का आनंद लिया।

धानापुर में धानापुर के साथ प्रसहटा, करी, बभनियावं, धरावं, कोहड़ा, रनपुर, शहीदगांव, कवई पहाड़पुर में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के चहनियां, रमौली, सुरतापुर, मोहरगंज, बलुआ, महुअर, मारुफपुर, टांडाकला, नैढ़ी, सढ़ान, नादी, निधौरा, बड़ागांव, महमदपुर में ईदगाहों में नमाज अदा की गई और परंपरागत तरीके से कुर्बानी दी गई।

धीना संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कमालपुर, धीना, इनायतपुर, सिलौटा, रैथा, डैना, डेढ़गांवा, हिनौता, बघरी आदि गांवों में नमाज अदा की गई। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नगर के जीटी रोड स्थित ईदगाह, वार्ड नंबर चार में पुरानी टंकी स्थित ईदगाह में सुबह नमाज अदा की गई और इसके बाद घरों में कुर्बानी दी गई।

नमाज के वक्त पुलिसिया इंतजाम पर्याप्त रहे। वहीं नगर पंचायत प्रशासन ने साफ सफाई के मुकम्मल इंतजाम कर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed