फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The ropes of the pontoon bridge broke after being hit by a cruise ship, an accident was averted.

Chandauli News: क्रूज की चपेट में आने से पीपा पुल की रस्सियां टूटीं, हादसा बचा

Fri, 06 Feb 2026 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The ropes of the pontoon bridge broke after being hit by a cruise ship, an accident was averted.
टांडाकला स्थित गंगा नदी पीपा पुल को हटाकर निकाला जा रहा क्रूज। स्रोत:-जागरूक पाठक
टांडाकला। टांडा-कैथी घाट पर स्थित पीपा पुल पर बृहस्पतिवार की दोपहर बड़ा हादसा बच गया। वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रहे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का क्रूज और ड्रेजिंग मशीनों के काफिले के गुजरने के दौरान पुल की रस्सियां टूट गईं। इससे करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के जलमार्ग प्राधिकरण के तीन क्रूज वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रहे थे। इनमें नदी की गहराई मापने और खुदाई करने वाली मशीनें भी शामिल थीं। एक क्रूज दूसरे खराब क्रूज को टोचन करके ले जा रहा था।डेजिंग मशीन के पीछे लोहे के लंबे पाइप पानी में तैरते जा रहे थे। इसी बीच तीसरा क्रूज पीपा पुल के पास से गुजरने लगा। क्रूज के साथ जुड़े लोहे के पाइप पीपा पुल की गिराबी और रस्सियों में फंस गए। क्रूज की रफ्तार तेज होने के कारण रस्सियां टूट गईं और पुल का एक हिस्सा अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन

क्रूज को रास्ता देने के लिए सुबह 11 बजे पीपा पुल खोल दिया गया था। इस प्रक्रिया और हादसे के कारण तीन जिलों को जोड़ने वाले पुर पर दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। पुल के दोनों ओर सैकड़ों वाहन और राहगीर फंसे रहे। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, ट्रेन पकड़ने वाले लोग, मरीज और स्कूली बच्चे भी फंसे रहे। घाट दरोगा दिन सिंह ने बताया कि हादसा बेहद गंभीर हो सकता था लेकिन समय रहते स्थिति संभाला ली गई। क्रूज की चपेट में आने से लोहे की गिराबी और रस्सियां पानी में डूब गई हैं, जिन्हें खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed