{"_id":"62c32edc5351ce4ccb029650","slug":"the-road-was-not-built-but-the-pipeline-was-laid-chandauli-news-vns662308396","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन बिछाई पर सड़क नहीं बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन बिछाई पर सड़क नहीं बनाई
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय के समीप कसाब महाल में भूमिगत पाइप लाइन डालने के चक्कर में सड़क को खोदकर खराब कर दिया गया है। वहीं गड्ढे के भरने के लिए डाली गई मिट्टी के चलते वहां पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
एक तरफ नगर पालिका की अनदेखी की चलते पहले से ही नगर में सड़कों की स्थिति काफी खराब है। वहीं दूसरी तरफ गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई द्वारा पानी की पाइप लाइन बिछाने के चक्कर में सड़कों को खराब कर दिया जा रहा है। कसाब महाल निवासी शमशेर अहमद ने बताया कि क्षेत्र में पहले से ही सड़कों की स्थिति काफी खराब थी, पाइप लाइन डालने के चक्कर में सड़क खोदने से स्थिति और खराब हो गई। सरफराज अहमद ने बताया कि ठेेकेदार द्वारा पानी की पाइप को सही किया गया लेकिन सीवर लाइन पर मिट्टी डालकर वैसे ही छोड़ दिया गया है। याकूब खान ने बताया कि खानापूर्ति कर सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। ऐसे में वहां से वाहनों का निकलना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। शेख अयाज अहमद ने बताया कि गड्ढा भरने के लिए फेंकी गई मिट्टी पर बारिश का पानी पड़ते ही कीचड़ स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। सभासद ईसा खान ने बताया कि
पालिका क्षेत्र में पहले से बिछी हुई पानी की पाइप लाइन के बाबत अधिकारियों के पास कोई नक्शा ही नहीं है। ऐसे में कर्मचारी सड़क को जगह-जगह खोद दिया जा रहा है, जिससे आमजन को काफी परेशानी हो रही है। वहीं अधिकारी समस्या को सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई द्वारा सड़क को खोदा गया है, इसके लिए उन्हें नोटिस भी दिया गया है। - कृष्ण चंद्र, ईओ, नगर पालिका पीडीडीयू नगर