फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The road to be broken from Sahroi was not made

Chandauli News: नहीं बना सहरोई से टड़िया जाने वाला मार्ग

Tue, 30 May 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The road to be broken from Sahroi was not made
सकलडीहा ब्लॉक में सहरोई से टड़िया जाने वाला मार्ग आज तक नहीं बन सका है। आज भी कच्चे मार्ग पर चलने को लोग मजबूर हैं। गर्मी में धूल उड़ती है तो बरसात के मौसम में कीचड़ की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार पक्की सड़क बनाने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।सहरोई गांव से होकर टडिया गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग दशकों से मरम्मत की बाट जोह रहा है। जबकि सहरोई गांव के लोगों के आवागमन का यही मुख्य मार्ग है। मार्ग कच्चा होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। सबसे अधिक परेशानी बारिश के दिनों में होती है। हल्की बारिश के बाद ही मार्ग पर कीचड़ हो जाता है। ऐसे में इस पर चलना अत्यंत कठिन हो जाता है। यही नहीं मार्ग पर गड्ढों के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक मार्ग मरम्मत के लिए आवाज उठाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्र के रामनिवास मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, सिंटू गोंड, जगदीश चौहान, दिनेश यादव, गुलाब , हरगेन मिश्रा आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed