फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The road started to subside only after four months of construction

लापरवाही: निर्माण के चार माह बाद ही धंसने लगी सड़क

Fri, 25 Jun 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
The road started to subside only after four months of construction
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र के सड़क, नाली व खड़ंजा निर्माण की क्वालिटी को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हो गये हैं। वार्ड संख्या-पांच बिछड़ी में नगर पालिका परिषद की ओर से बनाई गई सड़क मात्र चार महीने में ही धंसने लगी है। सड़क पर गड्ढे हो गये हैं वहीं गिट्टियां भी उखड़नी शुरू हो गयी है। वहीं कैलाशपुरी और रविनगर वार्डों को जोड़ने वाले मुख्य सड़क के बने छह माह नहीं बीते की वहां नाली पर लगी पट्टियां उखड़ने लगी है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या पांच में चार माह पहले तारकोल-गिट्टी से पिच रोड का निर्माण कराया गया था। सड़क बनने के चार माह बाद की वहां गिट्टियां उखड़ने लगी है। साथ ही वाहनों के आवागमन के बाद कई स्थानों पर सड़कें धंस भी गई है। निर्माण के चार माह के भीतर ही सड़क की खराब हालत को देखकर लोगों ने निर्माण पर सवाल खड़े किये हैं। लोगों का आरोप है आखिर निर्माण के बाद गुणवत्ता पर जेई की ओर से ध्यान नहीं दिया जाता है। वहीं दूसरी तरफ कैलाशपुरी- रविनगर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर भी छह माह पहले इंटरलॉकिंग बिछाकर नाली पर पट्टिया रखी गई थी। जब वह भी उखड़ने लगी है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर के वार्ड संख्या पांच बिछड़ी में कई जगह पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण जल भराव हो गया है। लोग गंदे पानी से बचने के लिए पास के प्लाट के चार फीट ऊंची बाउंड्री पर चढकर आने-जाने को मजबूर हैं। वहीं जलभराव से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई। सफाई विभाग की ओर से ऐसे मोहल्लों और गलियों में से जल निकासी के लिए प्रयास नहीं किये जाने से लोगों नाराजगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित ठेकेदार को जेई के माध्यम से नोटिस भेजा जाएगा। साथ ही खराब हुई सड़क को सही कराने के लिए भी निर्देशित किया जाएगा। कार्य नहीं करने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-संतोष खरवार, चेयरमैन, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed