फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The risk of spreading diseases through dirt

गंदगी से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ा

Tue, 23 Jun 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
The risk of spreading diseases through dirt
धानापुर। स्थानीय कस्बा में इन दिनों साफ-सफाई के अभाव में हर जगह गंदगी फैली हुई है। जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इससे संक्रामक बिमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इसे लेकर कस्बावासियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

कस्बावासियों का आरोप है कि महीनों बीत जाने के बाद भी सफाईकर्मी नजर नहीं आते हैं। इस वजह से सफाई नहीं हो पाती है और नालियां कूड़े के ढेर से पट कर जाम हो जाती हैं। बरसात के दिनों में नाली व सड़क का पानी लोगों के घरों में भी घुसने लगता है जिससे स्थिति नारकीय हो जाती है। संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई है । कस्बा निवासी नखड़ू सेठ ने कहा कि धानापुर ग्राम सभा के पंद्रह वार्डों में लगभग 37 हजार की जनसंख्या निवास करती है। वहीं सफाई के लिए इन वार्डों में सिर्फ तीन सफाईकर्मी लगाए गए हैं जो नियमित सफाई नहीं कर पाते। सालों बीतने के बाद भी इनकी संख्या नहीं बढ़ाई गई है। दिनेश मोदनवाल नें कहा कि ग्राम सभा में शहीद पार्क सहित आधा दर्जन प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं। इन्हीं की सफाई करने में सफाईकर्मी परेशान रहते हैं। मुकेश पटवा ने कहा कि समस्या से कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया पर सभी चुप्पी साधे हुए हैं। विरेंद्र मौर्या ने कहा कि सफाई के अभाव में बाजार की हालात खराब है। जगह-जगह पर लगी गंदगी से बीमारी का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में एडीओ पंचायत बैजनाथ प्रसाद ने कहा कि पशु आश्रय पर सफाईकर्मीयों की ड्यूटी लगने से समस्या बढ़ गई है। शीघ्र ही सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाकर सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed