{"_id":"6910f6d67b548371ec044afe","slug":"the-ring-road-will-remain-closed-from-november-10-to-14-chandauli-news-c-189-1-svns1010-139017-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गंगा पुल की मरम्मत के कारण 10 से 14 नवंबर तक बंद रहेगा रिंग रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गंगा पुल की मरम्मत के कारण 10 से 14 नवंबर तक बंद रहेगा रिंग रोड
विज्ञापन
चंदौली। एनएच-29 बाईपास (रिंग रोड) स्थित गंगा पुल पर निर्माण और मरम्मत कार्य के चलते पांच दिनों तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। परियोजना निदेशक, एनएचएआई के पत्र के अनुसार यह प्रतिबंध 10 नवम्बर सुबह 8 बजे से 14 नवम्बर रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।
एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। दोपहिया, चारपहिया और हल्के वाहन पचफेड़वा रिंग रोड से सकलडीहा, ताराजीवनपुर, कैली व मवईकला तक ही जा सकेंगे, लेकिन मवईकला से आगे गंगा पुल की ओर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा, जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने बताया कि यह व्यवस्था गंगा पुल पर निर्माण और मरम्मत कार्य को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से की गई है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से इस मार्ग का उपयोग न करें और यात्रा के लिए वैकल्पिक रास्तों का चयन करें। इस अवधि में वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर और चंदौली की दिशा में जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि जाम या अव्यवस्था की स्थिति न उत्पन्न हो।