फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The rain made ??calamity , two died

बारिश बनी आफत, दो की मौत

Fri, 17 Jul 2015 01:14 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
The rain made ??calamity , two died
जिले में बुधवार रात से गुरुवार की दोपहर लगभग बारह घंटे तक हुई जोरदार
विज्ञापन
बरसात से जहां दर्जन भर कच्चे मकान गिर गए, वहीं मकानों में दबकर अलग अलग स्थानों पर दो लोगों की मौत हो गई है।

इसमें पहली घटना चकिया कोतवाली क्षेत्र के जियनपुर गांव की है, जहां घर गिरने से अंकित (18) की मौत हो गई। जबकि दूसरी मौत चंदौली कोतवाली के कांटा गांव में रामसकल (70) की हुई। मकानों के मलबे से दबकर गृहस्थी का सारा सामान भी नष्ट हो गया है।


बुधवार की आधी रात के बाद बादल झूमकर बरसे। इससे जगह जगह गलियों में पानी जमा हो गया। पानी में डूबने से  दर्जन भर कच्चे मकान भरभरा कर गिर गए। वहीं दर्जनों मकान धराशायी होने के कगार पर  हैं। नगर के चालीस फीट रोड पर  वंशराज के मकान में पानी घुस जाने से गिर गया। इसी तरह चकिया के जियनपुर गांव  में बारिश के कारण गुरुवार को कच्चा मकान गिर गया।

इसमें दबकर अंकित (18) की मौत हो गई। अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौरी गांव में कच्चे मकान के गिरने से गर्भवती  महिला बबिता(28) पत्नी पप्पू गोंड गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया। इसी तरह पड़ाव के बहादुरपुर गांव में जमील अहमद का कच्चा मकान गिर गया।


 जबकि चंदौली कोतवाली क्षेत्र के कांटा गांव में कच्चा मकान गिरने से गुरुवार को रामसकल (70) की दबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुलाब चंद व धरौली चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। नायब तहसीलदार मृतक के घरवालों को आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।

जसौली ग्राम में बनवारी और शिवनाथ का  कच्चा मकान गिरने से दोनों परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गये। खगवल में कमल शर्मा का कच्चा मकान गिर गया। इसमें जूही (17) दबकर घायल हो गई। घरवालों ने उसका इलाज निजी चिकित्सालय में कराया। इसके अलावा बिछियां में सुरखदेव राम का मकान गिरने जाने से उनकी भैंस दब कर गंभीर रूप से घायल हो गई।

उधर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल व अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जहंा जलभराव की स्थिति है वहां जलनिकासी तत्काल कराएं।
अलविदा की नमाज को देखते हुए मस्जिदों के आसपास विशेष ध्यान दिया जाए। जहां कहीं मकान गिरने की जानकारी होती है तो मौके पर जाकर क्षति का आंकलन करें। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी।


 कंदवा संवाददाता के अनुसार  खेत्र के कम्हरिया गांव में मुरलीधर खरवार के तीन कमरों का कच्चा मकान गिर  गया। गृहस्वामी को भी हल्की चोट लगी है। इसी तरह पिपरदहां के सुनील खरवार  का कच्चा मकान गिर गया। घर के लोग शौच के लिए बाहर गए थे।

 इस वजह से  वे लोग बच गए। इसी तरह पई गांव में दिनेश बिंद का तो असना गांव में  हृदयनरायन शर्मा का कच्चा मकान गिर गया। इससे गृहस्थी का सामान नष्ट हो  गया। महुजी गांव में दोपहर में धनेश्वर विश्वकर्मा का मकान गिर गया।  धनेश्वर उसमें दब गया।

आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। सैयदराजा  संवाददाता के अनुसार बरठपी कमरौर गांव में बारिश की वजह से रामजतिन का  कच्चा मकान गिर गया।  
गांव के ही बगेड़ू बिंद, जशवंत सिंह, रामस्वरूप बिंद,  प्यारे बिंद, अलगू, कैलाश आदि के घरों में पानी घुस गया है। इलिया थाना  क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव में बलवंत सिंह व टून्नू अंसारी का कच्चा मकान  गिर गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed