फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The race for ticket claimants reached from Lucknow to Delhi

टिकट के दावेदारों की दौड़-धूप लखनऊ से दिल्ली तक पहुंची

Sun, 09 Jan 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The race for ticket claimants reached from Lucknow to Delhi
चकिया/शिकारगंज। प्रदेश में विधान सभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई। विभिन्न दलों से टिकट के दावेदारों की दौड़ धूप लखनऊ से दिल्ली तक पहुंचने लगी है। वहीं स्थानीय स्तर पर भी प्रमुख दलों के साथ छोटे दलों के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों में उफान आ गया है।
विज्ञापन

जिले में सातवें चरण सात मार्च को वोटिंग होगी। ऐसे में यहां के लोगों को चुनाव की तैयारियों के लिए अधिक समय मिला है। बावजूद इसके राजनीकि दल के कार्यकर्ताओं में तेजी दिख रही है। इसके पूर्व शनिवार की शाम चुनाव आयोग के चुनाव तिथि की घोषणा को सुनने के लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की निगाहें टीवी स्क्रीन के साथ मोबाइल पर टिक गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने रेडियो पर कान गा दिया। चुनाव तिथि की घोषणा होते ही सभी अपनी रणनीति बनाने में जुट गए। चकिया सुरक्षित विधानसभा सीट के लिए भाजपा तथा सपा में दर्जनों लोग टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। सभी दावेदारों के अपने-अपने दावे तथा समीकरण हैं। वहीं कई अन्य पार्टियां एवं निर्दलीय भी चुनाव में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं। अब तक सिर्फ बसपा ने प्रत्याशी की घोषणा की है। शेष सभी दलों में प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार हो रहा है। टिकट मांगने वालों में महिला उम्मीदवारों की भी अच्छी संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed