{"_id":"ef7297657109aa0f9b2ce065f2e4cf25","slug":"the-proven-security-station-in-makdril-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर माकड्रिल से परखी सुरक्षा व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर माकड्रिल से परखी सुरक्षा व्यवस्था
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sun, 25 Jan 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए स्टेशन के पीएसबी हॉल में माकड्रिल किया गया। पीएसबी हाल में शनिवार को लावारिस अटैची में बम होने की सूचना से खलबली मच गई। सूचना के बाद मौके पर सुरक्षा तंत्र के जवानों पहुुंच गए और हाल को यात्रियों से खाली कराया।
इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने अटैची को सावधानी से खोला इस दौरान फायर ब्रिगेड के जवान भी मौजूद रहे। अटैची में कुछ भी न मिलने के बाद अधिकारियों द्वारा जवानों को बताया गया कि स्टेशन पर सुरक्षा की औचक जांच के लिए मॉकड्रिल की गई थी।
पीएसबी हाल में बम होने की सूचना उच्चाधिकारियों द्वारा फैलायी गई। जिससे आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान चौकस हो गए और आवश्यक साजो सामान के साथ सूचना स्थल पर पहुंच गए और अटैची को देख पूरा पीएसबी हाल यात्रियों से खाली करा दिया। इसके साथ ही मौके पर अगिभनशमन दल भी पहुंच गया। सुरक्षा जवान मेटल डिटेक्टर से लैस होकर बम को निष्क्रिय करने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
उसमें से एक जवान सुरक्षा जैकेट एवं बम डिटेक्टर के साथ अटैची की ओर बढ़ने लगा और उसने सावधानीपूर्वक अटैची खोली। लेकिन उसमें कपड़ों के अलावा कुछ भी नही था। माकड्रिल के दौरान काफी संख्या में स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में कौतूहल हो गया।
वह एक दूसरे से फोर्स के बारे में जानकारी लेते देखे गए। जबकि फोर्स पूरी तन्मयता से अपने काम में जुटी रही। इस दौरान ट्रेनों में भी जांच की गई। माकड्रिल पूरा होने पर अधिकारियों ने लोगों को बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को देखते हुए यह माकड्रिल की जा रही थी।
इस संबंध में जीआरपी प्रभारी रतन सिंह यादव ने बताया कि सुरक्षा और जवानों की मुस्तैदी को जांचने के लिए उच्चधिकारियों के निर्देश पर समय-समय पर मॉकड्रिल की जाती रहती है। यह भी इसी का एक हिस्सा थ्ाा।