फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The protest ended on the assurance of action after investigation in ten days

दस दिनों में जांच कर कार्रवाई के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

Sat, 02 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The protest ended on the assurance of action after investigation in ten days
चहनियां में एएसपी दयाराम को पत्रक सौंपते प्रधान संघ के सदस्य। संवाद - फोटो : CHANDAULI
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के इटवा ग्राम प्रधान से कैलावर पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा की गई बदसलूकी के विरोध में प्रधान संघ द्वारा जारी धरना दूसरे दिन शनिवार को एएसपी के आश्वासन पर समाप्त हुआ। एएसपी दयाराम ने दस दिनों के अंदर मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। हालांकि सकलडीहा के विधायक प्रभुनारायण यादव के धरना स्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने सक्रियता दिखाई है।
विज्ञापन

बता दें कि इटवा ग्राम प्रधान सिद्धार्थ मौर्या द्वारा गांव में सामुदायिक शौचालय के निर्माण को लेकर कुछ अराजकतत्वों से विवाद हो गया, प्रधान ने 29 अगस्त की रात पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे कैलावर चौकी प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी ने कार्रवाई के नाम पर प्रधान के साथ दुर्व्यवहार किया, साथ ही उन्हें थाने ले जाकर बदसलुकी की। जानकारी होने पर प्रधान संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक से मिला और उन्हें पूरी घटनाक्रम से अवगत कराया। लेकिन एक माह बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर नाराज प्रधान संघ 28 सितंबर को संघ के बैनर तले खंड विकास सभागार में बैठक किया। इसमें प्रधान संघ के साथ साथ ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ, तकनीकी सहायक संघ, रोजगार सेवक संघ, सफाई कर्मी संघ, मनरेगा कार्यालय संघ ने भाग लिया। साथ ही तीन दिन के अंदर कार्रवाही न होने पर अनिश्चित कालीन धरना देने का निर्णय लिया। जब आलाधिकारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। इस पर नाराज प्रधान संघ अन्य संगठनों के साथ चहनिया ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार से धरना शुरू किया। जानकारी होने पर शनिवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव धरना स्थल पर पहुंचे। विधायक के आने पर पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद धरनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने पूरे प्रकरण की जांच कर दस दिन के अंदर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस पर संगठन ने धरना समाप्त किया । इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, ग्राम प्रधानपति सतीश गुप्ता, शिवदयाल साहु,,राजनारायण सिंह यादव, धर्मेन्द्र यादव, पवन जयराम, शास्त्री, बबलू चौबे, यशवंत मोर्या , प्यारे लाल पासवान, पवन गिरी, हवलदार यादव, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। संचालन राजनारायण सिंह यादव ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed