{"_id":"69e3ee2e5391acae780bd6ea","slug":"the-problem-remains-unresolved-even-after-more-than-10-complaints-chandauli-news-c-189-1-svns1012-147307-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 10 बार से ज्यादा शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 10 बार से ज्यादा शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं
विज्ञापन
चकिया तहसील दिवस पर डीएम को फरियाद सुनाने कतार में लगे लोग। संवाद
चकिया। साहब एक साल पहले अधिकारियों ने बंजर भूमि आवंटित कर दी, लेकिन लेखपाल लगातार दौड़ा रहे हैं। यह शिकायत खरौझा गांव निवासी फरियादी मदन मुरारी बनवासी ने जिला स्तरीय समाधान दिवस में डीएम चंद्रमोहन गर्ग से की। कहा कि 10 बार से ज्यादा समाधान पर प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई।
चकिया में डीएम और एसपी आकाश पटेल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां भूमि विवाद के मामले छाये रहे। वहीं सभी पांच तहसीलों में आए कुल 284 मामलों में मौक पर सिर्फ 20 का निपटारा हो पाया। चकिया तहसील के स्वामी विवेकानंद सभागार में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याएं सुनीं। यहां 112 फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए फरियाद की। यहां अधिकारियों ने 6 प्रार्थना पत्रों का निपटारा मौके पर किया। संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन संबंधी विवाद, बिजली के स्मार्ट मीटर, सिंचाई विभाग, आवास, शौचालय, जलापूर्ति से संबंधित शिकायतें ज्यादा रहीं।
नगर के वार्ड नंबर 10 निवासी राहुल जायसवाल ने आवागमन में आए दिन अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति को देखते हुए कई बार समाधान दिवस और उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या के कारण राहगीरों, एंबुलेंस, स्कूली बच्चों, अस्पताल जाने वालों को आवागमन में परेशानी होती है। समस्या के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। डहिया गांव निवासी निराश्रित धनवंती देवी ने अंश निर्धारण मामले में आराजी नंबर 17 रकबा 0.308 हेक्टेयर मौजा आराजी नंबर 142 रकबा 0.263 हेक्टेयर मौजा डहिया में हॉट का आदेश हो जाने के बाद भी हल्का लेखपाल द्वारा मेड़बंधी न कराए जाने पर डीएम से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
गरला गांव के धीरज श्रीवास्तव ने गला प्राथमिक विद्यालय ध्वस्तीकरण से पढ़ाई बाधित होने की समस्या से संबंधित शिकायत की। साथ ही चंद्रप्रभा डिवीजन मुगलसराय के अंतर्गत लतीफशाह वीयर पर मिट्टी डालने व पक्की लाइनिंग कराने की मांग की। गांव में बंदरों के आतंक से लोगों को निजात दिलाने की भी मांग की। चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में कई बार प्रार्थना पत्र हलफनामा देने के बाद भी प्रक्रिया आगे बढ़ाए जाने की शिकायत की। किसान नेता वीरेंद्र पाल ने सिंचाई की समस्याओं और सिंचाई कॉलोनी में अधिकारियों के आवास पर न रहने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार को तलब करते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और सुधार लाने का निर्देश दिया। इस दौरानी पीएचसी प्रभारी डॉ. विकास सिन्हा के नेतृत्व में दिव्यांग मेडिकल बोर्ड के साथ कैंप लगाया गया। इस दौरान सीओ अरुण सिंह, तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार अमित सिंह, बीईओ मनोज यादव,डीपीआरओ नीरज सिन्हा आदि मौजूद रहे। सदर तहसील सभागार में एसडीएम दिव्या ओझा की देखरेख में आयोजित समाधान दिवस में आए 41 मामलों में से दो मामले का मौके पर निपटारा हुआ। नौगढ़ में 17 में से दो और पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील में आए 54 में से दो मामलों का निपटारा हो पाया। सकलडीहा तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम रतन वर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 59 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके पर 6 का निपटारा हो पाया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील के लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ शिकायत की। इस दौरान एसडीएम कुंदन राज कपूर, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद, दिनेश शुक्ल, बीडीओ विजय सिंह आदि मौजूद रहे।