फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The problem of leaving the ballast on the road

मार्ग पर गिट्टी डाल कर छोड़ने से चोटिल हो रहे हैं राहगीर

Sat, 29 Jan 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The problem of leaving the ballast on the road
ताराजीवनपुर। तारापुर से जिला मुख्यालय को जाने वाली मुख्य सड़क की मरम्मत पीडब्ल्यूडी की ओर से कराई जा रही है। कार्य शुरू हुए आठ माह हो गए लेकिन अब तक सड़क अधूरी पड़ी है। ठेकेदार ने गिट्टी डालकर छोड़ दिया है। इससे आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

तारापुर से चंदौली मार्ग का मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार के माध्यम से आठ माह पहले शुरू कराया, लेकिन कार्य आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे राहगीर आए दिन गिट्टी युक्त सड़क पर गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। रामाशीष यादव ने विभागीय अधिकारियों को चेताया कि जल्द सड़क मरम्मत नहीं कराया गया तो हम लोग निर्माण विभाग का घेराव करने को बाध्य होंगे। राजेश सिंह ने बताया कि जिले की समस्त सड़के खराब हो चुकी हैं। किसी पर काम भी लगा है तो विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के कारण अवरुद्ध पड़ा हुआ है। डॉक्टर विजय पाल ने बताया कि चंदौली से कैली मार्ग पूरी तरह से खराब हो गया है। किसी प्रकार तारापुर से चंदौली तक मरम्मत कार्य शुरू हुआ तो यह भी अधूरा है। बलवंत मौर्य ने बताया कि इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग डीपी सिंह ने बताया कि इसमें धन की कमी आड़े आ रही है। धन मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed