फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The price of oxygen cylinders doubled during the Corona period

कोरोना काल में दोगुना हुआ ऑक्सीजन सिलिंडर का दाम

Sat, 17 Apr 2021 06:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
The price of oxygen cylinders doubled during the Corona period
चंदौली। कोरोना संक्रमण के मामले बढने पर आक्सीजन के दाम बढ़ गए। सरकारी, निजी अस्पतालों से लेकर घरों तक इसकी मांग में आए उछाल का असर यह रहा कि इसके दाम दोगुने हो गए। जनपद में आक्सीजन की जरूरत वाराणसी से पूरी होती है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद ऑक्सीजन की किल्लत बढ़ी है पर फिलहाल जनपद में कमी जैसी स्थिति नहीं दिख रही है। वहीं निजी चिकित्सालयों में मरीजों से ऑक्सीजन का दोगुना दाम वसूला जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन का दावा है कि सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण काल में वाराणसी के प्लांट से एजेंसियों के जरिए यह जरूरतमंदों तक आक्सीजन पहुंचती है। एजेंसियों से जिले के सरकारी अस्पताल के साथ कई निजी अस्पतालों के संचालक भी ऑक्सीजन सिलिंडर प्राप्त करते हैं। उनके लिए यह सुविधाजनक भी होता है। स्वास्थ्य विभाग भी काफी हद तक निजी एजेंसी पर निर्भर है। नगर के निजी चिकित्सक बताते हैं कि तीन महीने पहले जब कोरोना के संक्रमण के केस कम थे तो ऑक्सीजन की डिमांड सामान्य थी। अप्रैल माह में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद सरकारी व निजी अस्पतालों में खपत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed