फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The population of the district is 22 lakh, there are only seven vehicles to extinguish the fire.

Chandauli News: जिले की आबादी 22 लाख, आग बुझाने के लिए वाहन हैं मात्र सात

Fri, 14 Feb 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The population of the district is 22 lakh, there are only seven vehicles to extinguish the fire.
कृृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। जिले की आबादी लगभग 22 लाख है। आग लगने पर बुझाने के लिए फायर स्टेशन के पास मात्र सात वाहन।
यह स्थिति तब है जब जिले में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र, रेलवे और ऑयल कंपनियों के डिपो हैं, वहीं पहाड़ी इलाकों में भी आए दिन आग लगती रहती है। कृषि प्रधान जनपद में खेतों में लगने वाली आग बड़ी चुनौती है।
बावजूद इसके अग्नि शमन विभाग के पास पर्याप्त संसाधन नहीं है। जिले में वर्तमान में तीन फायर स्टेशन हैं, लेकिन तीनों में अग्नि सुरक्षा अधिकारी नहीं हैं। एफएसएसओ, लीडिंग फायर मैन, चालक और फायरमैन की भी कमी है। ऐसे में आग पर काबू कैसे होगा, यह सोचने वाली बात है।
विज्ञापन

चंदौली जनपद बने हुए 28 वर्ष हो चुके हैं। बावजूद इसके यहां अग्नि शमन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो सकी है। फाल्गुन मास की शुरूआत हो चुकी है और जिस तरह से मौसम का पारा तेजी से चढ़ रहा है, उससे गर्मी जल्द ही आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही आग लगने की घटनाओं में भी वृद्धि होनी तय है। यदि पिछले वर्ष में अग्नि शमन विभाग की माने तो एक जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक जिले में 567 स्थानों पर आग लगी थी।
अग्नि शमन विभाग ने आग बुझाने के साथ ही 46 लोगों की जान बचाई। आग लगने की सौ से अधिक ऐसी घटनाएं हुई, जिसमें आग बुझने के बाद फायर बिग्रेड पहुंची। जिले में मुगलसराय, चंदौली और रैथा में फायर स्टेशन हैं, लेकिन किसी सेंटर पर अग्नि शमन अधिकारी नहीं हैं।

वहीं संसाधनों की बात करें तो 5 हजार लीटर क्षमता के तीन वाहन के स्थान पर मात्र दो हैं। 2 हजार लीटर क्षमता के दो वाहन के एक स्थान पर हैं। विभाग के पास एफएसएसओ, लीडिंग फायर मैन, चालक, फायर मैन, कुक और सफाईकर्मी की भी कमी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed