फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The ponds have not been cleaned

छठ पूजा के एक सप्ताह बाद भी नहीं साफ हो सके घाट, लगा गंदगी का अंबार

Sun, 29 Nov 2020 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
The ponds have not been cleaned
पीडीडीयू नगर । दो दिन बाद देव दीपावली मनाई जाएगी। इस अवसर पर घाटों पर दीपदान किया जाएगा। लेकिन शनिवार को भी घाट साफ नहीं हो सके। तालाबों पर घाट किनारे गंदगी का अंबार लगा है।
विज्ञापन

दीपावली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा को दीपावली मनाई जाती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन शंकर भगवान ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था, इसी खुशी में देवताओं ने इस दिन स्वर्ग लोक में दीपक जलाकर जश्न मनाया था। इसके बाद से हर साल इस दिन को देव दीपावाली के रुप में मनाया जाता है। तालाब व नदियों पर घाट किनारे श्रद्धालु दीप जलाते हैं। बावजूद इसके अब तक जिलेभर के प्रमुख घाटो पर सफाई नहीं हो पाई है। नगर स्थित दामोदरदास, मानसरोवर, मालगोदाम पोखरे के किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पूज सामाग्री जैसे माला, चुनरी, नारियल घाटों के किनारे पड़े हुए हैं। छठ पूजा को बीते एक सप्ताह हो चुके हैं लेकिन अब तक वहां सफाई नहीं हो सकी है। इस संबंध में ईओ कृष्ण चंद्र ने बताया कि सफाई के लिए कड़े निर्देश दिए गए है। घाटो की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रानेपुर व कस्बा के शिव सरोवर पोखरे पर घाट पर देव दीपावली पर दीपदान किया जाता है। विकासखंड अधिकारियों की अनदेखी के चलते रानेपुर गांव में पोखरे किनारे ग्रामीणों ने स्वयं से सफाई कर ली है। वहीं कस्बा के शिव सरोवर में अब तक सफाई नहीं हो सकी है। वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जबकि सफाई कराने के लिए डीएम ने पिछले दिनों सम्पूर्ण समाधान दिवस में मातहतों को निर्देशित किया था। इस बावत एडीओ पंचायत राजेश सिंह ने बताया कि सफाईकर्मियों को तालाब की सफाई के लिए भेजा गया है। चकिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मां काली के पोखरे पर भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे लोगों में नाराजगी है। जबकि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मेहीलाल ने बताया कि साफ सफाई के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। ओम सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि देव दीपावली के अवसर पर 30 नवंबर की शाम मां काली के पोखरे परिसर के सीढ़ियों पर 5000 दीपक जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहनिया। क्षेत्र के बलुआ पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर 30 नवंबर को देव दीपावली के अवसर पर 21 हजार दीप जलाए जाएंगे। इसमें मंत्री अनिल राजभर के मुख्य अतिथि रहने की संभावना है। इस संबंध में गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने बताया कि देव दीपावली पर सोमवार की शाम दीपोंत्सव का कार्यक्रम रखा गया है, जिसके लिये गंगा घाट की साफ- सफाई का पूर्ण कर ली गई है। इस वर्ष कोरोना के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है। बताया कि गंगा आरती के लिए अस्थाई मंच बनाया जा रहा है जो प्रतिवर्ष काम में आएगा। संवाद
रिपोर्ट और संपादन- कमलजीत सिंह
बाइट -2774
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed