फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The police officer was pressuring the police to report the mobile snatching as a missing case, the SP suspended him.

Chandauli News: मोबाइल छिनैती को गुमशुदगी बताने का दबाव बना रहे थे दरोगा, एसपी ने सस्पेंड किया

Sun, 24 May 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The police officer was pressuring the police to report the mobile snatching as a missing case, the SP suspended him.
चंदौली।
विज्ञापन

मोबाइल छिनैती के मामले में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में सदर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार को एसपी आकाश पटेल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है।
एसपी आकाश पटेल ने बताया कि एक आवेदक ने शिकायत दी थी कि 20 मई 2026 को शाम करीब चार बजे कुछ लोगों ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया था। आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

शिकायत में यह भी कहा गया कि उपनिरीक्षक संजय कुमार ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और मुकदमा दर्ज कराने के बजाय पीड़ित पर दबाव बनाया कि वह छिनैती या चोरी की बात न कहकर केवल मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराई गई। प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर पाए जाने पर उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

एसपी ने कहा कि जनता की शिकायतों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता या उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस की छवि को प्रभावित करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed