{"_id":"572126144f1c1bb938a91e35","slug":"the-performance-of-the-scheme-for-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा के भुगतान के लिए किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा के भुगतान के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
Updated Thu, 28 Apr 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
विकास खंड के डबरीकलां ग्राम पंचायत के मजदूरों ने बुधवार को बकाये के भुगतान व गांव में पूर्व प्रधान के कामों की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद चकिया आकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर भ्रष्टाचार के जांच की मांग की। डबरीकलां ग्राम पंचायत का नाम परिसीमन के पहले कोदोचक था। कोदोचक तथा डबरीकलां गांव के लोगों ने वर्ष 2010 से 2015 तक मनरेगा के तहत जॉब कार्ड के आधार पर कार्य किया था। ग्रामीणों ने पूरा पैसा न देकर कुछ भुगतान ही दिया। शेष मजदूरी मांगने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। प्रदर्शन के बाद मजदूर चकिया उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा ज्ञापन दिया। इस अवसर पर मिठाई, रामचंदर, मोती, अनवर, असगर, ओमप्रकाश, ईशहाक अली, अनवरी, बैजंती, कौशिल्या, फातमा, परवीन, सोनी, बेबी, बहादुर, मंगरु आदि ग्रामीण रहे।
विज्ञापन