फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The pain of partition was told through pictures

Chandauli News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर की चित्रकारी

Fri, 15 Aug 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The pain of partition was told through pictures
विभाजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन


चित्रों के माध्यम से बताया विभाजन का दर्द



छात्रों ने व्यक्त किए भावपूर्ण विचार



सचित्र - 16



संवाद न्यूज एजेंसी



नौगढ़। क्षेत्र स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्रों के माध्यम से विभाजन के दर्द को व्यक्त किया गया।



कार्यक्रम के दौरान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा दीपज्ञानी, नीतू विश्वकर्मा (बीए द्वितीय वर्ष), साधना और दुर्गा कुमारी (बीए तृतीय वर्ष) ने पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन के दर्द और उसके सामाजिक प्रभावों को रेखांकित किया। उनके पोस्टरों ने उस समय की पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष को प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस विभाजन ने लाखों लोगों की जान ली और तमाम को बेघर कर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कर्मचारी मनीष बावरे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कृष्ण कुमार ने किया।विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर की चित्रकारी
विज्ञापन

धानापुर। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। 1947 के भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लोगों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चार्ट पेपर पर बंटवारे के दृश्यों को चित्रित कर उस समय की पीड़ा और विनाशकारी घटनाओं को प्रदर्शित किया। साथ ही विभाजन का शिकार हुए परिवारों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जूही मिश्रा, अर्चना सिंह, वंदना, अनीता और डॉ. नौशाद अहमद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर प्रदर्शनी में दिखा विभाजन का दर्द

नौगढ़। राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से बृहस्पतिवार को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा दीपज्ञानी, नीतू विश्वकर्मा (बीए द्वितीय वर्ष), साधना और दुर्गा कुमारी (बीए तृतीय वर्ष) ने पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन के दर्द और उसके सामाजिक प्रभावों को रेखांकित किया। उनके पोस्टरों ने उस समय की पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित छात्रों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार आदि रहे। संवाद
तीन हजार तिरंगा झंडा का हुआ वितरण
चकिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अंतर्गत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में 1500 और भाजपा मंडल के अंतर्गत गांवों में मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में 1500 तिरंगा झंडा का वितरण भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान संदीप गुप्ता, सभासद मीना विश्वकर्मा, उमेश चौहान, बादल सोनकर, रिंकू मोदनवाल, रवि गुप्ता, सुरेश सोनकर, केसरी नंदन ने रहे। संवाद

विभाजन को कांग्रेस का बल मिला
चंदौली। भाजपा की बैठक बृहपतिवार को जिला कार्यालय में हुई। इसमें 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ, लेकिन उसके पहले के अत्याचार पर भी चर्चा जरूरी है। अंग्रेजों ने फूट डालो राज करो का काम किया धर्म और जाति में बांटा। कांग्रेस ने देश और समाज को बांटने का काम किया। इस विभाजन को कांग्रेस का बल मिला जब देश बंटवारा हुआ। हिंदू भाईयों को बहन बेटियों को यातनाएं सहनी पड़ी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, बुद्धु लाल विश्वकर्मा, शिवराज सिंह, सतीश सिंह उपस्थित रहे। संवाद

स्टेशन पर फोटो प्रदर्शनी लगाकर विभाजन की विभीषिक को बताया - सचित्र -02
पीडीडीयू नगर। विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर बृहस्पतिवार को डीडीयू जंक्शन पर एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने फीता काटकर किया। फोटो प्रदर्शनी के जरिये 1947 में देश के बंटवारे की दुखद घटनाएं, लोगों के पलायन की तकलीफ और उस समय की ऐतिहासिक बातें बताया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में रेलकर्मी, यात्री और स्थानीय लोग भी प्रदर्शनी को देखा। प्रदर्शनी का आयोजन मंडल के कार्मिक विभाग की ओर से किया गया था। इस मौके पर डीआरएम ने कहा कि यह आयोजन पीडीडीयू मंडल की ओर से सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र प्रेम को बढ़ाने की एक सराहनीय कोशिश है। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार और कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

---------------------------

















चेहल्लुम का जुलूस कल

चकिया। वार्ड नंबर 10 स्थित सैयद अख्तर अली के आवास से चेहल्लुम का जुलूस शनिवार को शाम 4 बजे से निकाला जाएगा। जुलूस में विभिन्न अंजुमन की ओर से मातम और नौह्वाख्वानी किया जाएगा। यह जानकारी सैयद अख्तर अली ने दी है। संवाद



फैमिली आईडी बनाने में तेजी लाएं पंचायत सहायक
शहाबगंज। विकास खंड सभागार में बूहस्पतिवार को एडीओ पंचायत अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में पंचायत सहायकों की बैठक में ग्राम पंचायतों में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति की समीक्षा की गई। एडीओ पंचायत ने कहा कि शासन स्तर से हर परिवार को फैमिली आईडी से जोड़ने का निर्देश है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक सुगमता से पहुंचे। कहा कि जिन परिवारों की फैमिली आईडी अब तक नहीं बनी है, उनकी सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए। इस दौरान ध्रुव श्रीवास्तव, ज्ञानचंद्र रहे। संवाद



घास काट रही महिला को जहरीले जंतु ने काटा

कंदवा। थाना क्षेत्र के सुढ़ना गांव में बृहस्पतिवार की शाम घास काट रही महिला को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी में भर्ती कराया है जहां उसका इलज चल रहा है।सुढना गांव निवासी शांति देवी (40) शाम को सिवान में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। उसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसके हाथ में काट लिया। हाथ से खून निकलता देख महिला घबरा गई और गिरते-पड़ते घर पहुंची और घरवालों को बताया।परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पीएचसी ले गए। यहां इमरजेंसी में मौजूद डॉ अमित सिंह महिला का उपचार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article