फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The pace of development has come to a halt in the district: Dr. Mahendra Nath

जिले में थम सी गई है विकास की गति : डॉ. महेंद्र नाथ

Mon, 09 Jun 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The pace of development has come to a halt in the district: Dr. Mahendra Nath
पीडीडीयू नगर। सैयदराजा विधानसभा के सुनडेहरा गांव में आयोजित जन चौपाल में डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि एक साल में जिले में विकास की रफ्तार थम सी गई है। केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार विकास की योजनाएं बना रही हैं, लेकिन जिले में विकास रुक जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले चंदौली के पूर्व भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रविवार को जिले में पहुंचे। उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। पूर्व सांसद विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। इससे पहले डॉ. महेंद्र नाथ पांंडेय दिल्ली से चलकर सुबह नौ बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं ने पूर्व सांसद का स्वागत किया। इसके बाद वे चंदौली पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां से चलकर सुनडेहरा गांव पहुंचे। यहां जन चौपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को एकजुट रहते हुए मोदी-योगी के युग में अपने विकसित भारत को संकल्प को आगे बढ़ाना है और झूठ बोलकर चुनाव लड़ने वालों को जवाब भी देना है। कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में हम सभी को सतर्क रहना पड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लाेगों के सुख दुख में शामिल होने का आह्वान किया। कहा कि जिले में एक साल से विकास की गति थम सी गई है। सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान सपा ने झूठ बोलकर चुनाव जीत लिया। चंदौली में विकास का पहिया रुक गया है। यहां के लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, अभिमन्यु सिंह, सूर्यमणि तिवारी, मंगला सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed