फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The opening up of construction

निर्माण कार्य का हुआ उद्घाटन

Sat, 18 Apr 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sat, 18 Apr 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
The opening up of construction
नगर पालिका परिषद की ओर से मवईं कला में कराए गए कुएं का जीर्णोध्दार एवं
विज्ञापन
सुंदरीकरण के कार्य का उद्घाटन गुरुवार को नगर पालिका चेयरमैन रेखा जायसवाल की उपस्थिति में एक वार्डवासी के हाथों कराया गया।

 इस अवसर पर चेयरमैन ने कहा कि जनता ही नगर पालिका की मालिक है। इसलिए सभी विकास कार्यों का लोकार्पण जनता की देखरेख में एवं उसके हाथों से होना चाहिए।
कहा कि चुनाव के समय मेरे द्वारा वार्ड में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का वादा किया गया था। उसी कड़ी में इस कुएं का निर्माण कराया गया है। कहा मवईं कला के लोगों की मांग पर पूर्व में दो ट्यूबवेल पाइप लाइन विस्तार एवं 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया जा चुका है।

 कहा नगर का सुंदरीकरण मेरी प्राथमिकता में शामिल है। जनता से अपील किया कि नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे किसी कार्य में अगर कोई अनियमितता दिखती है तो उसकी शिकायत अवश्य करें। इस दौरान रमेश जायसवाल, सभासद अमरेश यादव, संजय कन्नौजिया, विरेंद्र चौहान, शिवप्रकाश चौहान, रमेश यादव एवं गोपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed