फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The one who was picked up empty handed from the house was shown with cannabis,

चंदौली: जिसे घर से खाली हाथ उठाया उसे गांजा, असलहे के साथ दिखाया

Tue, 14 Feb 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The one who was picked up empty handed from the house was shown with cannabis,
चंदौली के धानापुर पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुआ। जिसमें एक युवक को उसके घर से पुलिस पकड़ रही है और परिजनों के सामने जबरन उसके जीप में बिठाकर ले जा रही है। वहीं सोमवार को सकलडीहा सीओ राजेश राय ने उसी युवक को पकड़कर खुलासा किया कि इसे चेकिंग अभियान के दौरान पांच किलो गांजा, असलहा, चोरी की बाइक और कारतूस के साथ पकड़ा गया। दोनों वीडियो में युवक एक ही टीशर्ट पहने हुए है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।पहला वीडियो धानापुर थाना क्षेत्र के पैगापर डबरिया गांव का है। जिसमें पुलिसकर्मी युवक गोविंद उपाध्याय को उसके घर से पकड़कर ले जाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में उसके परिजन भी दिख रहे हैं। गोविंद के भाई मोनू उपाध्याय ने बताया कि धानापुर पुलिस रविवार की शाम ढाई बजे घर आई और गोविंद को पकड़कर ले जाने लगी। गोविंद धीना थाना क्षेत्र में काफी पहले एक चोरी में आरोपी रहा था और पुलिस के पास से भाग गया था। हमलोगों को लगा कि पुलिस उसकी संबंध में उसे ले जा रही है। हमलोगों ने पुुलिस का पूरा सहयोग किया लेकिन सोमवार को पुलिस ने उसे गांजा, असलहा और चोरी की बाइक के साथ दिखाकर और गलत धाराओं में फंसा दिया है।
विज्ञापन

सकलडीहा सीओ राजेश कुमार राय ने सोमवार को सीओ कार्यालय में खुलासा करते हुए और प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि धानापुर थाने के उपनिरीक्षक मो.सलीम, हेड कांस्टेबल दीपक त्रिपाठी, धीरेंद्र यादव रविवार को रमरजाय चट्टी के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान एक व्यक्ति डबरिया की ओर से आ रहा था।पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर चेक किया तो उसके पास से एक बाइक, उसके डिग्गी में रखा पांच किलो 350 गांजा, एक देशी तमंचा और एक कारतूस मिले। उस पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं खुलासे के समय जारी फोटो में युवक वही टीशर्ट पहना हुआ है जो गांव में पुलिस के ले जाने के दौरान पहना हुआ था। इसको लेकर दोनो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने फर्जी तरीके से युवक को गांजा और असलहे के साथ दिखाया है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में धानापुर थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि वीडियो पुराना है। सीओ राजेश कुमार राय ने कहा कि जो प्रेस नोट में लिखा है वही सही है। जो कह रहा है उसे कहने दीजिए। वहीं एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि खुलासे की जानकारी है पर ऐसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed