फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The old man died after falling from the roof

छत से गिरकर वृद्धा की मौत

Sun, 24 May 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
The old man died after falling from the roof
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के रानेपुर गांव में रविवार की सुबह छत से गिरने से 65 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन वृद्धा को लेकर स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रानेपुर गांव निवासी जयनाथ की पत्नी निर्मला देवी (65) शनिवार की रात खाना खाने के बाद छत पर सोने चली गई। रविवार की सुबह नींद खुलने पर आंख मलते हुए वह नीचे उतरने लगी। इसी दौरान उसका पैर सीढ़ी के बजाय आंगन की ओर चला गया। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह आंगन में गिर कर अचेत हो गई। परिजनों ने उसके गिरने की आवाज सुनी तो वे भागकर वहां पहुंचे और आनन-फानन में सीएचसी ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत पर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed