फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Navratri fast was broken by worshiping Havan.

घरों में मां सिद्धीदात्रि की हुई पूजा, हवन कर व्रत का किया समापन

Mon, 11 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The Navratri fast was broken by worshiping Havan.
पीडीडीयू नगर। आदिशक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्र के नौवें दिन रविवार को भक्तों ने मां के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। घरों में देवी स्वरूप नौ कन्याओं को बुलाया और पूजा अर्चना कर भोजन कराया। व्रत के अंतिम दिन घरों में हवन पूजन कर व्रत का समापन किया गया। देवी मंदिरों पर भी मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की कतार लगी। दिन भर देवी मंदिर पर माता के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के महानवमी पर घरों में पूजन अर्चन की तैयारी पहले से ही शुरू हो गई थी। घरों में पुरोहितों को बुलाकर मां के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री का आह्वान कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। मां को वस्त्र, धूप, दीप, नारियल, फल, मेवा, पकवान आदि अर्पित किया। मां की भव्य आरती उतारी गई। वहीं मां के बीजक मंत्र, दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से हवन कर व्रत का समापन किया। इसके बाद घरों में नौ कन्या को बुलाया गया और एक बालक को भैरौ के रूप में आसन पर बैठाया गया। यहां कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया और दक्षिणा देकर विदा किया गया। इसी तरह देवी मंदिरों पर भी सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी। नगर के जीटी रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर, नई बस्ती, रविनगर, कैलाशपुरी, गल्ला मंडी, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर, एलबीएस कटरा, आरपीएफ कॉलोनी, गया कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर देवी मंदिरों पर कतारबद्ध भक्तों ने दर्शन पूजन कर अभीष्ट की कामना की। इसके साथ ही नौ दिवसीय व्रत का समापन किया। देवी मंदिरों पर सुबह से देर रात तक माता के जयकारे गूंजते रहे। वहीं जगह जगह देवी जागरण का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed