{"_id":"6aa7018ffd881726ae0ff097","slug":"the-mla-got-the-local-people-to-lay-the-foundation-stone-for-the-roads-chandauli-news-c-189-1-svns1010-154569-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: विधायक ने स्थानीय लोगों से कराया सड़कों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: विधायक ने स्थानीय लोगों से कराया सड़कों का शिलान्यास
विज्ञापन
चंदौली के जसूरी में सड़क का शिलान्यास करते भाजपा विधायक रमेश जायसवाल। स्रोत: जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने रविवार को स्थानीय लोगों से दो सड़कों का शिलान्यास कराया। माधोपुर-बहेरा और जसूरी-पचफेड़वा सड़क का 1.23 करोड़ से निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने दोनों स्थानों पर स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शिलान्यास कराया।
सदर ब्लॉक क्षेत्र में माधोपुर से बहेरा तक जाने वाली सड़क की विशेष मरम्मत होगी। इस पर 74 लाख आठ हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, चंदौली-बबुरी मार्ग से जसूरी गंगा नहर पुलिया होते हुए पचफेड़वा नहर की पुलिया तक 49 लाख 18 हजार रुपये से सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
माधोपुर-बहेरा संपर्क मार्ग के शिलान्यास के दौरान विधायक ने कहा कि यह सड़क करीब 10 साल बाद यह सड़क बन रही है। लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में ऐसी सड़कों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनका निर्माण लंबे समय से नहीं हुआ है। इस मौके पर अखिलेश तिवारी, अशोक गिरी, विपिन गिरी, प्रमोद मौर्या, रामबृक्ष शर्मा, विजेंद्र सिंह, अजय त्रिपाठी, राजेश तिवारी, रामप्रकाश राय, दिनेश वियार, संजय पासवान सहित आदि मौजूद थे।