{"_id":"642f1b8cb98b3f6b7506a174","slug":"the-missing-businessman-was-found-unconscious-at-midnight-in-baburi-chandauli-news-c-20-1-142538-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बबुरी में आधी रात को अचेतावस्था में मिला लापता व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बबुरी में आधी रात को अचेतावस्था में मिला लापता व्यापारी
विज्ञापन
सकलडीहा। नौ दिन लापता कस्बा के व्यापारी सुमित रस्तोगी बुधवार को आधी रात को बबुरी थाना क्षेत्र के मवैया गांव में सड़क के किनारे अचेतावस्था में मिला। बबुरी पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां इलाज के बाद उसे सकलडीहा पुलिस को सौंप दिया गया। युवा व्यापारी नौ दिन पहले तकादा के लिए घर से निकला था, तभी से लापता था। बृहस्पतिवार की देर रात तक पुलिस द्वारा व्यापारी को न सौंपने से परिजनों में आक्रोश दिखा।
कस्बा निवासी व्यापारी नेता प्रेमशंकर रस्तोगी के बडे़ पुत्र सुमित रस्तोगी (32) के पास ठंडे पेय पदार्थ की एजेंसी है। 29 मार्च को घर से तकादा के लिए निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। 30 मार्च की सुबह टिमिलपुर के एक दुकान से उसका मोबाइल और संघती रिंग रोड के पास उसकी बाइक बरामद हुई तो परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हो उठे। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस की टीम युवा व्यापारी के लोकेशन व बरामदगी में जुट गई। उधर इस घटना को लेकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच बुधवार की रात करीब 1:30 बजे बबुरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के मवैया गांव के समीप सड़क किनारे व्यापारी को अचेतावस्था में बरामद किया। बबुरी थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आधी रात को व्यापारी सड़क के किनारे मिला। उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया। वहां चिकित्सक को दिखाने के बाद सकलडीहा पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं सकलडीहा थाना प्रभारी विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि व्यापारी से पूछताछ की जा रही है कि उसको कौन से लोग किस परिस्थिति में कहां ले गए थे। उसके बताए जगहों की पड़ताल की जा रही है।
उधर बृहस्पतिवार की देर रात तक सुमित के घर न पहुंचने पर पिता प्रेमशंकर रस्तोगी ने आक्रोश जताया और कहा कि जब मेरा बेटा मिला है तो मुझे सौंप दें। कहा कि इसके लिए उच्चाधिकारियों से भी बात की पर किसी ने नहीं सुनी। हालांकि सुमित के भाई गोलू दोपहर में थाने में उससे मुलाकात की है।