फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The mercury dropped sharply in the district, patients increased in hospitals

जनपद में तेजी से पारा गिरा, अस्पतालों में बढ़े मरीज

Wed, 19 Jan 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped sharply in the district, patients increased in hospitals
चंदौली। जनपद में तेजी से पारा गिरता जा रहा है। इससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। इसका सीधा असर इन दिनों लोगों की सेहत पर पड़ता दिखाई दे रहा है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के ओपीडी की बात करें तो पहले एक हजार मरीज रोजाना ओपीडी में आते थे अब इनकी संख्या 1200 हो गई है।
विज्ञापन

शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। इससे जनजीवन बेहाल है। पारा गिरने के कारण ठंड अपने आगोश में लोगों को ले रहे जिससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती नजर आ रही। जिला अस्पताल में अब 1200 लोग आ रहे हैं। इसमें ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग शामिल है। वे सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि ठंड और शीतलहर के चलते सांस, फेफड़े व गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों की सेहत के लिए खतरा बढ़ गया है। ऐसे में पूरी सावधानी बरतें। गर्म पानी का सेवन करें। वहीं ठंड से बचाव के लिए घर में इंतजाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed