फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The melting increased due to the westerly winds, the minimum temperature reached eight degrees.

Chandauli News: पछुआ हवाओं से गलन बढ़ी, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पहुंचा

Sat, 31 Jan 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The melting increased due to the westerly winds, the minimum temperature reached eight degrees.
पीडीडीयू नगर में धूप लेते यात्री। संवाद - फोटो : एम्स में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण व तम्बाकू निषेध पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
पीडीडीयू नगर/इलिया। जिले में मौसम का मिजाज बदलने के कारण फिर से गलन बढ़ गई है। पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। शुक्रवार को मौसम भी सुबह ग्रामीण इलाकों में कोहरा रहा। वहीं, आसमान में बादल छाए रहे और सुबह से पछुआ हवाएं चलती रहीं, जिससे लोग कांपने लगे। दोपहर बाद धूप निकली लेकिन बेअसर रही। इससे अधिकतम तापमान एक और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री लुढ़क गया। मौसम विभाग ने दो-तीन दिन में बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


आसमान में दोपहर तक बादल रहने के बाद धूप निकली लेकिन पछुआ हवाएं गलन बढ़ाती रहीं। 24 घंटे में एक डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम 22 डिग्री पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग ने एक से तीन फरवरी तक बारिश की संभावना व्यक्त की है। बाजार, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण शीतलहर चल रही है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान में गिरावट के साथ कोहरे का प्रकोप बढ़ सकता है। वहीं, एक से तीन फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट.....

तापमान में होता रहा उतार-चढ़ाव
--------------------


दिन व तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

26 जनवरी 23 10

27 जनवरी 26 13

28 जनवरी 26 11

29 जनवरी 23 10

30 जनवरी 22 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed