फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The maximum temperature was 36 degrees, people felt the heat like 40 degrees

Chandauli News: अधिकत तापमान 36 डिग्री रहा, लोगों को 40 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई

Sat, 31 May 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature was 36 degrees, people felt the heat like 40 degrees
जिले में बृहस्पतिवार की शाम हल्की बारिश के बाद शुक्रवार को लोग उमस और गर्मी से बेहाल हो गए। सुबह से ही तीखी धूप और उमसभरी गर्मी लोग परेशान नजर आए। बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई। उमस के बावजूद बृहस्पतिवार की अपेक्षा जिले के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 37 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28 की अपेक्षा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 10 बजे ही सड़कों पर सन्नाटा हो गया। लोग आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज रहा लोगों को 40 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई। शाम के बाद भी पंखे व कूलर के सामने भी लोग पसीने से तरबतर नजर आए। रवि नगर व पटेल नगर में बृहस्पतिवार की रात से शुरू बिजली कटौती का दौर शुक्रवार सुबह तक चला। हीटिंग और लोड बढ़ने के कारण कई स्थानों पर एबीसी केबल जल जाने से बार-बार ट्रिपिंग होती रही। कैलाशपुरी सहित कई मोहल्लों में शाम तक बिजली कटौती का दौर जारी रहा। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हल्की बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बारिश के बाद हवा में नमी का स्तर बढ़ जाता है और धूप के कारण हवाएं गर्म हो जाती है। हालांकि चंदौली में आगामी दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed