फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The maximum temperature reached 42, the heat started to bother

Chandauli News: 42 पर पहुंचा अधिकतम तापमान, सताने लगी गर्मी

Mon, 21 Apr 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature reached 42, the heat started to bother
पीडीडीयू नगर। जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। रविवार को भी सुबह से ही तीखी धूप निकल गई। इससे ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा रहा। जिले में अधिकतम तापमान शनिवार के 36 से छह डिग्री सेल्सियस बढ़कर 42 पर पहुंच गया। उधर, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27 पर पहुंच गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेलिसयस था। तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान तीन दिन में चार डिग्री सेलि्सयस तक बढ़ सकता है। इसके अलावा करीब 15 किमी की रफ्तार से धूल भरी हवा भी चलेगी। उधर, सुबह आठ बजे तक धूप बर्दाश्त करन लायक रही, लेकिन इसके बाद तपिश बढ़ने लगी। सुबह 11 बजे तक तो आग बरसने लगी थी। सड़कों पर पशु भी नहीं दिख रहे थे। दिन के 12 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा रहा। यह स्थिति देर शाम तक बनी रही। दिन में जैसे-जैसे सूर्य की तपिश बढ़ती रही, हवा की रफ्तार थमती रही। दोपहर के एक बजे तक हवा बिल्कुल बंद हो गई। शाम के बाद भी गर्मी का अनुभव होता रहा। घरों, दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों में एसी, पंखे व कूलर पूरी गति से चलने लगे हैं। उधर, किसानों को गेहूं की कटाई करने में परेशानी हो रही है। वे या तो भोर में या रात में कटाई कर रहे हैं। गर्मी के कारण बच्चों व वृद्धों की सेहत बिगड़ने लगी है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले चार दिनों में भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 24 व 25 अप्रैल से तापमान में गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed