फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The married women worshiped the banyan tree and wished for unbroken good fortune

Chandauli News: सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर की अखंड सौभाग्य की कामना

Fri, 19 May 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
The married women worshiped the banyan tree and wished for unbroken good fortune
सावित्री की तरह यमराज के हाथों से पति के प्राणों को वापस लेने का संकल्प लेते हुए सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार को वटवृक्ष की पूजा की। निराजल व्रत रहते हुए महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे सावित्री की पूजा की और कच्चे धागे का फेरा लगाया। इस दौरान पति के दीर्घायु की कामना की। सुबह से ही तेज धूप खिली होने के बाद भी वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना करने और फेरे लगाने वालों को तांता लगा रहा। ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने और सावित्री के यमराज से लड़कर पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की कथा सुनने की मान्यता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से जिस तरह सत्यवान के प्राण यमराज ने सावित्री को वापस कर दिए थे। वे अखंड सौभाग्यवती होंगी। इसी मान्यता के चलते शुक्रवार की सुबह ही महिलाओं ने स्नान ध्यान के बाद सोलहों शृंगार किया और निराजल व्रत रहते हुए घर के समीप के वट वृक्ष के नीचे पहुंची। वटवृक्ष में विद्यमान देवी- देवताओं की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने माता सावित्री को फल, फूल, पंखा, शृंगार वस्तु, वस्त्र, धूप, दीप, नवैद्य, पकवान आदि अर्पित किए। बाद में अखंड सौभाग्य की कामना से कच्चे धागे को पेड़ में बांधा और पुरोहितों से सावित्री, सत्यवान और यमराज की कथा सुनी। नगर के चतुर्भुजपुर, काली महाल, शाहकुटी, मैनातली, न्यू महाल , लाठ नंबर एक और दो, पराहपुर, अलीनगर, परशुरामपुर के साथ रेलवे के गया कॉलोनी, आरपीएफ कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, डीजल कालोनी, मानसनगर, सेंट्रल कालोनी सहित विभिन्न कॉलोनियों में पूजन अर्चन करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed