फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The loss of jobs is the wrong religion

गलत कार्यों से होती है धर्म की हानि

Fri, 28 Oct 2016 01:50 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 28 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मानस एवं अध्यात्म प्रचार समिति की ओर से आयोजित श्रीराम कथा का बुधवार की रात समापन हुआ। इस दौरान कथावाचकों ने भक्तों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को सुनाया। भक्तों के जयकारे से पूरा मंदिर प्रांगण देर रात तक गूंजता रहा।
कथावाचक शैलेंद्रानन्द भारती ने कहा कि जब सामान्य लोग द्वारा अनैतिक व गलत कार्य किया जाता है तो उसे धर्म की हानि कहते हैं। पापाचार, अत्याचार, भ्रष्टाचार से भी धर्म हानि होती है, परन्तु यह कार्य किसी विशिष्ट या सगे द्वारा होता है इसे धर्म की ग्लानि कहते हैं। व्यक्तिचार सामान्य व्यक्ति द्वारा होती है तो धर्म की हानि होती है, परन्तु यही कुकर्म अपने खास द्वारा होता है तो इस धर्म की ग्लानि कहते हैं।
विज्ञापन

मानव जीवन मिला है तो ईश्वर का भजन करें। साध्वी जयंती ने कहा कि रामराज की स्थापना में सबकी भागीदारी जरूरी है। लंका में राक्षसों का नाश कर प्रभु श्रीराम ने सीता, लक्ष्मण व अपने सहयोगियों के साथ अयोध्या पुष्पक विमान से आते समय रणभूमि सीता जी को दिखाते हैं। अयोध्या आने पर सिंहासन पर आसीन होते हैं। प्रभु श्रीराम का तिलक होते ही पूरे राज्य में समता आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर परिसर में दीपों को प्रकाशित किया गया था। समापन अवसर पर पूर्णाहुति व हवन भी किया गया। इस मौके पर जयशंकर द्विवेदी, भानु प्रताप शर्मा, शिव नारायण शास्त्री, मिठाई गिरि, अनिल कुमार पांडेय, संतोष कुमार सिंह, हरिहर विश्वकर्मा, विजयी सिंह, हरिद्वार सिंह राजेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन मानस मयंक व धन्यवाद ज्ञापन हरिद्वार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed