फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The inspection found deficiencies

निरीक्षण में मिलीं खामियां

Thu, 29 Dec 2016 01:23 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 29 Dec 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
The inspection found deficiencies
जांच करते अपर आयुक्त ओमप्रकाश चौबे।
 वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) ओमप्रकाश चौबे ने बुधवार को स्थानीय तहसील का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील के विभिन्न अनुभागों के दस्तावेजों का निरीक्षण किया तथा रजिस्ट्रार, कानूनगों, अनुभाग के दस्तावेजों में पूरी पत्रावली न रखने पर नाराजगी जताई। अपर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मुकदमों 10 बड़े बकायेदारों की सूची, संग्रह अनुभाग के वसूली के अभिलेख, खारिज दाखिल के अभिलेख, रिकार्ड रूम, नजारत अनुभाग, रजिस्ट्रार कानूनगों अनुभाग की पत्रावलियां तलब की तथा उनके बाबत अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने भूलेख अभिलेखागार में एक बस्ते का निरीक्षण किया। इसमे केवल कंप्यूटर कापी को देखकर नाराजगी जताते हुए बस्ते में पूरी पत्रावली रखने के निर्देश तहसीलदार को दिए। इसके अलावा उन्होंने तहसील के दूसरे तल पर खाली पड़े भवनों का उपयोग करने और उपरी तल पर जाने वाले रास्ते की सीढ़ी पर चैनल लगवाने के तहसीलदार को निर्देश दिए। वही पहुंचे कुछ अधिवक्ताओं ने तहसील में कई मामलो की फाईलों को न निस्तारित करने की शिकायत की। इस पर अपर आयुक्त ने तहसीलदार को फाईलों को सुनवाई कर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी जवाहरलाल श्रीवास्तव, तहसीलदार राकेश कुमार सिंह सहित तमाम तहसील कर्मी मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed