फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Horticulture Department of the district will give employment to the youth

जिले का उद्यान विभाग देगा युवाओं को रोजगार

Thu, 19 Aug 2021 06:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
The Horticulture Department of the district will give employment to the youth
चंदौली। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्यान विभाग ने पहल किया है। असंगठित क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण की इंडस्ट्री स्थापित कराने के लिए रिसोर्स पर्सन की तैनाती होगी। जिन्हे प्रति यूनिट के स्थापना पर 20 हजार रुपये का मानदेय मिलेगा। हालांकि रिसोर्स पर्सन के लिए कृषि विषय से स्नातक या डिप्लोमा होना आवश्यक होगा। इस पद के लिए अधिकतम 20 युवाओं का चयन होगा। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना(पीएम एफएमई) के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय रिसोर्स पर्सन की नियुक्ति की जाएगी। योजना के तहत जिला स्तर पर लाभार्थियों को उद्यान विभाग की ओर से रिसोर्स पर्सन की तैनाती की जाएगी। इस पद के लिए कृषि से स्नातक अथवा खाद अभियंत्रण से डिप्लोमा की डिग्री होना जरुरी है। रिसोर्स पर्सन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग बैंकिग डीपीआर तैयार करेंगे। व्यक्तिगत इकाइयां और समूहों के डीपीआर तैयार करने के साथ ही बैंक से ऋण भी दिलाएंगे। ये लोग इंडस्ट्री का रजिस्ट्रेशन कराएंगे, डीपीआर तैयार करेंगे इसके बाद बैंक लोन दिलाएंगे, इसके बाद उनकी एप्लीकेशन सरकार को भेजेंगे। प्रत्येक लाभार्थी को उपलब्ध कराई गई सहायता के आधार पर रिसोर्स पर्सन को मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed