{"_id":"5e1e14a08ebc3e4adb512214","slug":"the-honor-chandauli-news-vns505087968","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर 14 स्वयं सेवी संस्थाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर 14 स्वयं सेवी संस्थाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। सामाजिक संस्था चेतना मंच के स्थापना दिवस पर मंगलवार को गोविंद कटरा में आयोजित समारोह में 14 स्वयं सेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में संगठन की ओर से समाजसेवा की दिशा में कराए जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया और लोगों से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़कर काम करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के स्वागत से हुआ। मुख्य अतिथि चेयरमैन संतोष खरवार ने जिले में अलग अलग क्षेत्रों में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय परिवर्तन सेवा समिति, नीमा चकिया ,अग्रसेन सेवा समिति, सब जग चलन हार, चढ़दी कला कार सेवा समिति, खाना बैंक, आनंद नेत्रालय के डॉ. निशांत सिंह, मानव खिदमत फाउंडेशन, समाज सेवा समिति, रॉबिनहुड फाउंडेशन सहित 14 संस्थाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संतोष खरवार ने कहा कि सामाजिक संगठन का 10 वर्ष तक सफलतापूर्वक चलाना बड़ी बात है। मलिन बस्तियों में स्कूल ना जाने वाले बच्चों को पढ़ा कर विद्यालयों में नामांकन कराने में इस संस्था ने कीर्तिमान स्थापित किया है। विशिष्ट अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक आलोक ने कहा कि संस्कृति सबको नजदीक लाती है। जागरण मंच के जिला संयोजक डॉ. अनिल यादव, विशिष्ट अतिथि सनबीम स्कूल के प्रधानाचार्य सीके पालित, ईट भट्ठा उद्योग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के चेयरमैन रतन कुमार श्रीवास्तव, नीमा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ ओपी सिंह परिवर्तन सेवा समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सतीश जिंदल, आत्माराम तुलस्यान, सुभाष चंद्र अग्रवाल, रमेशचंद्र, डॉ. राजकुमार गुप्ता, कैलाश मित्तल, आलोक सिंह, संजय राय, राकेश कुमार गुप्ता, कैप्टन राजेश सिंह, इम्तियाज अहमद, हफीज अहमद हाजी सिराजुद्दीन, असलम खान, सरदार महेंद्र सिंह, राकेश रोशन, मनीष सिंह, डॉ. हरिहर सिंह, नारायण यादव, राकेश मौर्या रहे। अध्यक्षता डॉ. डीपी सिंह ने और संचालन महामंत्री आशाराम यादव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विनय वर्मा ने किया।