फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The highest number of 691 Korana infected were found in July.

जुलाई माह में मिले सबसे अधिक कोरोनो के मरीज

Fri, 21 Aug 2020 03:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
The highest number of 691 Korana infected were found in July.
चंदौली। कोेेेरोना वायरस के मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। इनके इलाज के लिए 1195 बेडों की व्यवस्था की गई है। हालांकि मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात भी तकरीबन 80 से 85 फीसदी है। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को थोड़ी राहत है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से जारी मरीजों के मिलने के आंकड़े पर गौर करें तो जुलाई माह में अब तक के सबसे अधिक 691 मरीज मिले हैं। जबकि सबसे कम मई में संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

जिले में अब तक कुल 1457 कुल संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 987 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुुके हैँ। जबकि इलाज के दौरान 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 308मरीजों का इलाज कोविड -19 के अस्पताल में चल रहा है। जिले में पहला केस 13 मई को मिला था। इसके बाद मई माह में कुल केस 24 हो गए थे। इसी तरह जून माह की बात करें तो कुल 165 मरीज मिल थे और तीन मरीजों ने इलाज के दौरान अपनी जान गंवा दी। जुलाई माह में मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही मौत भी बढ़ी है। जुलाई में अब तक के सबसे अधिक मरीज 691 पाए गए हैं। इसमें 15 जुलाई को एकाएक 101 मरीज मिले थे। अगस्त माह में अब तक 601 केस मिल चुुके हैँ। जुलाई और अगस्त माह में पांच-पांच कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में संक्रमितों होने वालों की संख्या भी बढ़ी तो स्वस्थ होने का अनुपात भी 80-85 फीसदी के करीब है जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा की ओर से सैंपलिंग तेजी से की जा रही है। जिस अनुपात में मरीज मिल रहे हैं उसी अनुपात में लगभग स्वस्थ होकर घर भी लौट रहे हैं। जिले में कोरोना से मौत की संख्या काफी कम है, यह मरीजों और विभाग के लिए राहत देने वाली है। डॉ डीके सिंह नोडल अधिकारी कोरोना चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। जिले में बुधवार की रात 33 नए कोरोना के मरीज मिले। इसमें पीडीडीयू नगर के ही 10 से अधिक केस मिले हैं। इसके अलावा चहनिया, नियामताबाद, बरहनी ब्लाक के विभिन्न गांवों में जहां मरीज मिले हैँ। सभी गांवों को हाट स्पाट कर सील कर दिया गया है। अब तक जिले में 1457 कुल संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 308 एक्टिव केस हैँ और 987 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुुके हैँ। जबकि इलाज के दौरान 13 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार की रात पाजिटिव मरीजों की आई रिपोर्ट में पीडीडीयू नगर में प्लांट डिपो, मानस नगर कालोनी, न्यू सेन्ट्रल कालोनी, ईस्टर्न बाजार, कैलाशपुरी, वेस्टर्न बाजार गल्ला मंडी, मैनाताली, ईस्टर्न बाजार और महमूदपुर और नियमताबाद ब्लाक के कुढ़कला, भोगवारा, भोजपुर और पड़ाव में नए मरीज मिले हैं। चकिया ब्लाक के रघुनाथपुर, शहाबगंज ब्लाक बडगॉवा में मरीज मिलने से खलबली मच गई है। चन्दौली ब्लाक बबुरी, जरखोर, सेरूका, जगदीशसराय और दूदे गांव में मरीज मिले हैं। धानापुर ब्लाक में धानापुर बस्ती, खदरा, बरहनी ब्लाक में लक्षमणपुर, नगर पंचायत चन्दौली के वार्ड नं 2, पंडित कालोनी और चहनिया ब्लाक में सेवानी, मोहरगंज और बलुआ में मरीज मिलने के बाद सभी इलाकों को हाट स्पाट कर सील कर दिया गया है। इन गांवों और मुहल्लों में सैनिटाइजेेशन के साथ थर्मल स्क्रीनिंग का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed