{"_id":"686c205d0eb5c6b78d0f5a1d","slug":"the-heavy-vehicle-driver-broke-the-divider-on-the-samda-culvert-and-fled-chandauli-news-c-189-1-svns1010-133371-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: समदा पुलिया पर बना डिवाइडर तोड़कर भागा भारी वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: समदा पुलिया पर बना डिवाइडर तोड़कर भागा भारी वाहन चालक
विज्ञापन
इलिया। बेन धरौली मार्ग पर स्थित समदा पुलिया के पास बीती रात एक भारी वाहन चालक पुलिस की निगरानी और अवरोधक को तोड़ते हुए भाग गया। घटना के दौरान वाहन चालक ने पक्की ईंट और सीमेंट से बने डिवाइडर को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
यह डिवाइडर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर गौ तस्करी, शराब तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगाया गया था। इलिया थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित इस डिवाइडर का उद्देश्य भारी वाहनों की आवाजाही को सीमित करना और पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल की सुविधा सुनिश्चित करना था। सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर रात एक संदिग्ध भारी वाहन जब इस मार्ग से गुजरा तो पुलिस को मुखबिर से उसकी जानकारी मिली। पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया, लेकिन पीछा करते देख चालक ने तेजी से वाहन दौड़ाया और डिवाइडर को तोड़ते हुए भाग गया। इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि यह डिवाइडर भारी वाहनों की गति को नियंत्रण के लिए बनाया गया था, ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि किसी भारी वाहन चालक द्वारा टक्कर मारने से अवरोधक क्षतिग्रस्त हो गया गया है। इसकी जल्दी ही मरम्मत कराई जाएगी।