फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The heat broke all the records, fire raining from the sky

गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आसमान से बरस रही आग

Tue, 19 Apr 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The heat broke all the records, fire raining from the sky
इस वर्ष गर्मी ने पिछले 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अप्रैल में ही तापमान 43 डिग्री पार कर गया है। सुबह से ही आसमान से मानों आग बरस रही हो। मुंह को झुलसाने वाले लू के थपेड़ों ने राह मुश्किल कर दिया है। सुबह के 10 बजे से ही सड़कों पर छाने वाला सन्नाटा सूर्यास्त के बाद ही टूट रहा है। गर्मी से पशु पक्षी भी बेहाल हैं। सोमवार को भी पारा 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। ऐसे में लोग घरों से निकलने से बचते रहे।
विज्ञापन

इन दिनों गर्मी ऐसी पड़ रही है कि सुबह से ही सूरज के ताप को सहना मुश्किल हो जा रहा है। दोपहर में चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़े लोगों के पांव थाम दे रहे हैं। छांव की तलाश में लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। सड़कों पर दिन रात चक्रमण करने वाले छुट्टा पशु भी सुबह के नौ बजे के बाद गायब हो जा रहे हैं। वे छांव तलाशकर दोपहर बिताने के बाद ही सड़कों पर दिख रहे हैं। वहीं पक्षी भी सुबह से ही घोसलों व पेड़ों की झुरमुट में गुम हो जा रहे हैं। शाम के बाद ही आसमान पर उनकी परवाज दिख रही है। अप्रैल माह के दूसरे पखवारे में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। सुबह सूरज की किरणों के साथ गर्मी का असर शुरू हो जा रहा है, जो दिन चढ़ने के साथ तीखा होता जा रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही गर्म हवा के झोकों से राह चलना मुश्किल हो जा रहा है। लू के थपेड़ों ने राहगीरों को परेशान कर दिया है। इससे कस्बा, बाजार में चहल-पहल कम दिख रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग शीतल पेय व नीबू पानी का सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed