फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The health of 40 children was examined at the camp.

Chandauli News: शिविर में 40 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Tue, 22 Sep 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The health of 40 children was examined at the camp.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इलिया। प्राथमिक विद्यालय सैदूपुर में सोमवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर सरैया-बसाढ़ी की ओर से आयुष आपके द्वार चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कक्षा एक से पांच तक के 40 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
जांच के दौरान कई बच्चों में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के लक्षण मिले। कुछ बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत भी की। चिकित्सकों ने जांच के बाद संबंधित रोगों की दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन

चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनोद कुमार मौर्य ने बच्चों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने स्वच्छता, खानपान और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति बच्चों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के कुछ शिक्षकों में भी सर्दी-जुकाम और खांसी की शिकायत मिलने पर उनकी जांच कर दवाएं दी गईं।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों और शिक्षकों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने, नियमित स्वच्छता अपनाने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।
इस अवसर पर अनिल कुमार मौर्य, योग प्रशिक्षक रिशु मौर्य, भरत प्रसाद, विद्यालय के प्रधानाचार्य गफ्फार अंसारी, संध्या देवी, पार्वती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed