{"_id":"6351a069c12a6957686e9c4c","slug":"the-goods-of-the-youth-returning-home-from-delhi-were-found-on-the-ganga-bridge-chandauli-news-vns6799416137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से घर लौट रहे युवक का सामान गंगा पुल पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से घर लौट रहे युवक का सामान गंगा पुल पर मिला
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर निवासी सौरभ यादव (35) का बैग,जूता, मोबाइल बुधवार की देर शाम तीरगांवा पुल पर मिला। युवक दिल्ली से घर वापस लौट रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना युवक के परिवार वालों को दी। युवक के गंगा में डूबने की आशंका पर जल पुलिस व मारूफपुर चौकी की पुलिस उसे नदी में ढूंढने में लगी रही।
मारूफपुर निवासी सौरभ कुमार यादव एक वर्ष से दिल्ली में रहकर नौकरी ढूंढ रहा था। पर्व को देखते हुए वह घर लौट रहा था।
बुधवार को गश्त के दौरान पीआरवी पुलिसकर्मियों की नजर तीरगांवा पुल पर पड़े बैग, जूता और मोबाइल पर पड़ी। इसके बाद पुलिस ने बैग की तलाशी लेने के साथ मोबाइल की जांच की और उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दी। लावारिस हाल में बैग, जूता और मोबाइल मिलने जानकारी होते ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने युवक की गंगा में तलाश की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह परिवार वालों ने मारूफपुर चौकी प्रभारी समेत गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी । मारूफपुर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक पाल ने बताया कि युवक के गंगा नदी में डूबने की आशंका को देेखते हुए नदी में तलाश की जा रही है।