फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The foul smell emanating from open drains is affecting the health of children.

Chandauli News: खुली नालियों के गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध, बच्चों के स्वास्थ्य पर असर

Tue, 10 Feb 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The foul smell emanating from open drains is affecting the health of children.
कमालपुर के अवही कंपोजिट विद्यालय के पास खुली नाली। संवाद
कमालपुर। धानापुर विकासखंड के अवही ग्राम स्थित कंपोजिट विद्यालय के पास खुली नालियों और नाबदान से तेज दुर्गंध उठ रही है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। विद्यालय के आसपास गंदगी और जलजमाव के कारण पठन-पाठन का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण धीरेंद्र सिंह और आशीष ने बताया कि नाबदान का गंदा पानी स्कूल के पास से होकर गुजरता है। खुली नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण दुर्गंध फैल रही है, जिससे बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बच्चों को संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। कंपोजिट विद्यालय के पास स्वच्छता व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। ग्राम पंचायत को तत्काल साफ-सफाई कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed