{"_id":"612930788ebc3e266350efd3","slug":"the-forest-dwellers-of-dhanapur-gheraoed-the-police-station-shouting-slogans-chandauli-news-vns6083209105","type":"story","status":"publish","title_hn":"धानापुर के वनवासियों ने किया थाने का घेराव, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धानापुर के वनवासियों ने किया थाने का घेराव, की नारेबाजी
विज्ञापन
धानापुर। कस्बे के वनवासी शुक्रवार को करीब दो दर्जन की संख्या में थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के विरुद्घ जमकर नारेबाजी किए। उनका आरोप था कि वन विभाग के कहने पर डबरियां गांव के पास गिरे पेड़ को काटने गए मजदूरों को गांव निवासी एक व्यक्ति ने मारापीटा और चार लोगों को सात घंटे तक बंधक बनाए रखा। इसकी सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने लाई, लेकिन तहरीर देने के बाद भी आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई नहीं की।
धानापुर थाना क्षेत्र के डबरियां में बृहस्पतिवार को सड़क किनारे एक इमली का पेड़ टूट कर गिर गया। वन विभाग के दरोगा बेचू राम पेड़ की कटाई करने के लिए अपने साथ नौ वनवासियों को ले गए। गिरे पेड़ की कटाई करने के लिए छोड़कर कमालपुर में लंगूर को पकड़ने निकल गए। आरोप है कि करीब दो घंटे बाद ही गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और पेड़ काटने वालों की पिटाई कर चार लोगों को बंधक बना लिए। मौके से जान बचाकर फरार हुए मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सात घंटे बाद मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराई। लेकिन तहरीर देने के बाद भी आरोपियों के विरुद्घ कोई कार्रवाई नहीं की। वन क्षेत्राधिकारी चहनिया खालिक अहमद ने बताया कि कमालपुर में लंगूर पकड़ने में वन विभाग की टीम लगी थी। इसके बाद भी घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी धानापुर को फोन किया गया। साथ ही एसडीएम सकलडीहा को भी इस मामले से अवगत कराया गया था। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने आरोप को निराधार बताया बोले लेखपाल द्वारा नापी के बाद यह स्पष्ट कर दिया गया कि इमली का पेड़ बंटी सिंह का है। बंटी के मना करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। दोनों पक्षों में कमी मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।