{"_id":"6aee3e76260f8f69e807f508","slug":"the-first-28-days-of-life-are-extremely-important-for-infants-chandauli-news-c-189-1-svns1011-157348-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जन्म के शुरुआती 28 दिन शिशुओं के लिए बेहद अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जन्म के शुरुआती 28 दिन शिशुओं के लिए बेहद अहम
विज्ञापन
कंदवा। शिशुओं का जीवन शुरुआती दिनों में बेहद नाजुक होता है। ऐसे में गर्भावस्था से लेकर जन्म के बाद पहले 28 दिनों तक उनकी विशेष देखभाल जरूरी है। उचित पोषण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से बच्चों को स्वस्थ और मजबूत बनाया जा सकता है। यह जानकारी बरहनी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि शासन की ओर से पांच साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनके तहत बच्चों को पोलियो, बीसीजी और डीपीटी जैसे टीके निशुल्क लगाए जाते हैं। साथ ही स्वास्थ्य जांच और विटामिन सप्लीमेंट्स की सुविधा भी दी जाती है। 28 दिन तक के नवजात को अस्पताल लाने और उपचार के बाद घर छोड़ने के लिए निशुल्क 102 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध है। अभिभावकों को जागरूक होकर इन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए।
छह साल तक पोषण की व्यवस्था
शासन की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छह माह से छह साल तक के बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जाता है। इसमें खिचड़ी, दलिया, चावल-दाल, दूध सहित अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं। इसके अलावा फोर्टिफाइड चावल, मूंग दाल, सोयाबीन, आयोडीन युक्त नमक और खाद्य तेल का मासिक ड्राई राशन वितरित किया जाता है। कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त पोषक तत्व दिए जाते हैं।
विज्ञापन
प्री-स्कूल शिक्षा की भी सुविधा
तीन से छह साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर निशुल्क प्री-स्कूल शिक्षा दी जाती है। इसके लिए खिलौने, रंग और किताबें जैसी शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाती हैं। बच्चों को दोपहर में गर्म पका हुआ भोजन और सुबह का नाश्ता भी दिया जाता है।