फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The fire broke out in the hut, the old man was burnt to death

झोपड़ी में लगी आग, झुलसकर वृद्ध की मौत

Sun, 07 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The fire broke out in the hut, the old man was burnt to death
बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव में बीती रात बिजली की शार्ट सर्किट से झोपड़ी में भीषण आग लग गई। जिससे उसमें सो रहे कैलाश सिंह ( 74 ) बुरी तरह झुलस गये। आनन-फानन में उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी कैलाश सिंह अपने बड़े भाई स्व. भोला सिंह के पुत्रों गोविंद और अरविंद के साथ रहते थे। वे मकान के पास सटे झोपड़ी में सोया करते थे। शनिवार की रात भी वे भोजन करने के बाद झोपड़ी में सोने चले गए। झोपड़ी में रोशनी के लिए तार खींचकर बोर्ड लगाया था। देर रात बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी के अंदर ऊपर प्लास्टिक बंधा था जिसके चलते पूरी झोपड़ी धू धू कर जलने लगी। अंदर सोये कैलाश आग से घिर गये । परिजन और ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक कैलाश झुलस चुके थे। परिजन रात में ही उन्हें वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गये। जहां इलाज के दौरान रविवार की भोर में मौत हो गयी । उनके मौत की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed