फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The fire brigade provided the water of Maha Kumbh to the people

Chandauli News: फायर ब्रिगेड ने लोगों तक पहुंचाया महाकुंभ का जल

Mon, 10 Mar 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The fire brigade provided the water of Maha Kumbh to the people
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान से वंचित लोगों तक प्रशासन की ओर से संगम का पवित्र जल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी फायर ब्रिगेड को सौंपी गई है। रविवार को इसकी शुरुआत की गई। फायर ब्रिगेड ने पीडीडीयू नगर और चंदौली में जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को प्रयागराज महाकुंभ का पवित्र जल वितरित किया। काफी संख्या में लोगों ने उत्साह से संगम का जल लिया।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ में देश-विदेश से 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाई। इससे उत्साहित प्रदेश सरकार प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने से वंचित लोगों तक संगम का पवित्र जल पहुंचा रही है, ताकि लोग घर पर ही संगम के पवित्र जल से स्नान का पुण्य लाभ उठा सकें। लोगों तक जल पहुंचाने की जिम्मेदारी फायर ब्रिगेड को सौंपी गई है। एक फायर टेंडर में पांच हजार लीटर प्रयागराज संगम का पवित्र जल मिला है। रविवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी के नेतृत्व में मुगलसराय फायर स्टेशन परिसर, पीडीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया, गंजी प्रसाद तिराहा, सकलडीहा मोड़, मान सरोवर तालाब, चंदौली आदि स्थानों पर लोगों को संगम के पवित्र जल का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed